क्‍या वाकई इंडोनेश‍िया की करेंसी पर होती है गणेश की तस्‍वीर? जान‍िए अरव‍िंद केजरीवाल के दावे का सच

360 0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय करेंसी पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर छापने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने कहा है, ”इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। वहां 85% मुस्लिम और केवल 2% हिंदू हैं लेकिन वहां की करेंसी पर श्री गणेश जी की तस्वीर है। मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि नए छपने वाले नोटों पर भी माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीरें लगाई जाए।”

इस अपील के पीछे की वजह बताते हुए आप प्रमुख कहते हैं, ”दिवाली पूजन करते हुए मन में ये बहुत स्ट्रांग भाव आया। मैं यह नहीं कह रहा कि ये करने मात्र से अर्थव्यवस्था सुधरेगी, बहुत सारे प्रयास करने की ज़रूरत है। लेकिन वह प्रयास तब फलीभूत होते हैं, जब देवी-देवताओं का आशीर्वाद होता है। जब इंडोनेशिया कर सकता है, तो हम क्यों नहीं।”

मुस्लिम देश नहीं है इंडोनेशिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी अपील में इंडोनेशिया को एक मुस्लिम राष्ट्र बताया है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। किसी भी अन्य देश की तुलना में इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुस्लिम रहते हैं। वहां की आबादी का भी सबसे बड़ा हिस्सा इस्लाम को मानने वाला है। लेकिन इंडोनेशिया एक मुस्लिम राष्ट्र नहीं है। सऊदी अरब की तरह इंडोनेशिया का आधिकारिक धर्म इस्लाम नहीं है।

जिस तरह भारत में हिंदुओं की आबादी सबसे अधिक है, लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र नहीं है। वैसे ही इंडोनेशिया में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, लेकिन वह मुस्लिम राष्ट्र नहीं है। इंडोनेशिया बहुधार्मिक देश है जो समान रूप से छह धर्मों को मान्यता देता है-  इस्लाम, प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक, हिंदू, बौद्ध और कन्फ्यूशियस। इंडोनेशिया में मुस्लिम  87.2%, प्रोटेस्टेंट 6.9%, कैथोलिक 2.9%, हिंदू 1.7%, बौद्ध 0.7%, कन्फ्यूशियस 0.05%

इंडोनेशिया की करेंसी पर नहीं है गणेश की तस्वीर

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपनी अपील में दावा किया है कि इंडोनेशिया की करेंसी पर गणेश की तस्वीर छपी है। केजरीवाल का यह कथन भी तथ्यात्मक रूप से गलत है। बैंक इंडोनेशिया की वेबसाइट के मुताबिक, इंडोनेशिया में फिलहाल 100,000 Rp, 50,000 Rp, 20,000 Rp, 10,000 Rp, 5000 Rp, 2000 Rp, 1000 Rp के नोट चलन में हैं।

किसी नोट पर गणेश की तस्वीर नहीं छपी है। सबसे अधिक मूल्य की करेंसी (100,000 Rp) पर इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सोएकर्नो की तस्वीर छपी है। अन्य नोटों पर भी अलग-अलग चेहरे चस्पा हैं लेकिन किसी पर भी गणेश की तस्वीर नहीं है।

1998 में छपी थी गणेश की तस्वीर

इंडोनेशिया में गणेश को कला और बुद्धि का ईश्वर माना जाता है। 1998 में छपे 20,000 मूल्यवर्ग के इंडोनेशियाई रुपिया पर स्वतंत्रता सेनानी Ki Hajar Dewantara और गणेश की तस्वीर छापी गई थी। करेंसी नोट के पिछले हिस्से पर कक्षा में बैठे बच्चों की तस्वीर थी। इस एक वर्ष के अलावा कभी भी इंडोनेशिया के नोट पर गणेश की तस्वीर नहीं छपी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सरकार का बड़ा ऐलान: लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के इंपोर्ट पर लगाया बैन

Posted by - August 3, 2023 0
भारत सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए गुरुवार को लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के इंपोर्ट पर तत्काल बैन लगाने…

सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमेटी, पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा करेंगी अध्यक्षता, ढूंढे जाएंगे इन 3 सवालों के जवाब

Posted by - January 12, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक (PM Security Breach) के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को…

कैबिनेट का बड़ा फैसला, हिंदुस्तान जिंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

Posted by - May 25, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कैबिनेट ने हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc)…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *