झारखंड, पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी, दो कांग्रेस विधायकों के आवास पर दबिश

255 0

झारखंड और पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी सेना से जुड़े जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में हो रही है। अमित अग्रवाल नाम के कारोबारी सहित कुछ उससे जुड़े कुछ अन्य लोगों के यहां ईडी ने छापेमारी की है। रांची के बरियातू में आर्मी की लगभग 50 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पने की कोशिश की गई है।

इस मामले में पूर्व नगर आयुक्त सहित कई सीओ और रजिसट्रार भी ईडी के रडार पर हैं। सूत्रों की माने तो इस मामले में ईडी ने झारखंड में 8 और पश्चिम बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम शुक्रवार (4 नवंबर) की सुबह से ही पश्चिम बंगाल और झारखंड के लगभग एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी थी।

झारखंड के कांग्रेस विधायकों के यहां आईटी की रेड

वहीं इनकम टैक्स विभाग ने झारखंड के दो कांग्रेस विधायकों के आवास पर छापेमारी की है। झारखंड कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव से जुड़े ठिकानों पर आईटी एकसाथ छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने कुछ अन्य कारोबारियों के यहां भी छापेमारी की है। शुक्रवार (4 नवंबर) की सुबह ही आईटी की टीम सीआरपीएफ टीम के जवानों के साथ गोड्डा विधानसभा से विधायक प्रदीप यादव के रांची स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंच गई थी।

इस वजह से पहले भी मीडिया की सुर्खियों में आए थे अनूप सिंह

झारखंड की बेरेमो विधानसभा के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह दो सालों से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर रांची कोतवाली में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार गिराने की साजिश का मामला दर्ज है। इसके अलावा 30 जुलाई 2022 को भी वो कोलकाता में 48 लाख रुपये नगदी के साथ झारखंड के 3 विधायकों के साथ गिरफ्तार किए गए थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर का आरोप- AAP नेता सत्येंद्र जैन ने लिए 10 करोड़ की ‘प्रोटेक्शन मनी’, LG को लिखा पत्र

Posted by - November 1, 2022 0
तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आप के मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप…

मुश्किल में आम आदमी पार्टी! AAP नेता युवराज सिंह जडेजा गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप

Posted by - April 22, 2023 0
आम आदमी पार्टी की मुश्किलें इस वक्त लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच शुक्रवार देर रात गुजरात पुलिस ने…

यह झारखंड है… जो गवर्नर चाहेगा, वह लागू नहीं होगा’- विधेयक लौटाए जाने पर भड़के CM सोरेन

Posted by - January 31, 2023 0
1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक लौटाए जाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल के बीच…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *