नरेंद्र मोदी को एलन मस्क ने ट्विटर पर किया फॉलो, यूजर्स ने निकाला Tesla कनेक्शन

138 0

ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। अरबपति कारोबारी मस्क दुनिया के कुछ ही राजनेताओं को फॉलो करते हैं। इसमें कुल 175 ट्विटर अकाउंट को ही वो फॉलो करते हैं। जिसमें ट्विटर और उनकी दूसरी कंपनियों के कुछ अकाउंट शामिल हैं।

कुछ खास लोगों को फॉलो करते हैं एलन मस्क
इसके अलावा वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को फॉलो करते हैं। एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट पर होने वाली एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले ट्विटर अकाउंट ‘Elon Alerts’ ने सबसे पहले यह जानकारी शेयर की है।

जल्द टेस्ला की भारत में होगी एंट्री- यूजर्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने मस्क के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने पर अपना रिएक्शन दिया है। ट्विटर यूजर्स ने यह दावा किया है कि मस्क द्वारा पीएम मोदी को फॉलो करना, इस बात का संकेत है कि अब जल्द टेस्ला (Tesla) की भारत में एंट्री होगी। मस्क द्वारा पीएम को ट्विटर पर फॉलो किए जाने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द टेस्ला की भारत में एंट्री हो सकती है।

पिछले साल 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का किया था अधिग्रहण
बता दें कि एलन मस्क को कुल 134 मिलियन लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। अरबपति मस्क ने अक्टूबर 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। उन्होंने कंपनी के कई सीनियर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। हाल ही में मस्क ने ट्विटर के लोगो में भी बदलाव किया है और नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ते को बिठा दिया है। हालांकि, अब वापस ट्विटर बर्ड अपने लोगो के तौर पर आ गई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गायब हुए भाजपा विधायक को पुलिस ने खोजा, बोले ‘मैं स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही रहूँगा’

Posted by - January 12, 2022 0
औरैया जिले की बिधुना सीट से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने 12 घंटे तक चले ड्रामे के बाद कहा है…

लंबे इंतजार और हंगामे के बाद आज दिल्ली को मिल सकता है नया मेयर, तीन बार टल चुका है चुनाव

Posted by - February 22, 2023 0
दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव कराने के MCD के तीन असफल प्रयासों के बाद दिल्ली मेयर चुनाव बुधवार…

जम्मू-कश्मीर पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे अब्दुल राशिद कलास को कीर्ति चक्र, बिलाल अहमद माग्रे को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र

Posted by - November 23, 2021 0
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अब्दुल राशिद कलास को 2019 में पुलवामा में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों…

योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, ओम प्रकाश राजभर ने EC को लिखा पत्र, मांगी सुरक्षा

Posted by - February 15, 2022 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर…

यूपी चुनाव: एक और भाजपा व‍िधायक ने सार्वजन‍िक क‍िया अपना त्‍यागपत्र, दो द‍िन पहले ल‍िखा था

Posted by - January 13, 2022 0
उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ सिलसिला थमता नहीं दिखाई दे रहा है। गुरुवार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *