जम्मू-कश्मीर पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे अब्दुल राशिद कलास को कीर्ति चक्र, बिलाल अहमद माग्रे को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र

304 0

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अब्दुल राशिद कलास को 2019 में पुलवामा में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शामिल होने और उन्हें खत्म करने में अनुकरणीय साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी तसलीमा बेगम ने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार प्राप्त किया।

जम्मू-कश्मीर के एसपीओ बिलाल अहमद माग्रे को भी 2019 में बारामूला में एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नागरिकों को निकालने और आतंकवादियों को उलझाने में अदम्य साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी मां सारा बेगम ने पुरस्कार प्राप्त किया।

इससे पहले पिछले साल जून में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के हमले के खिलाफ भारतीय सैनिकों का नेतृत्व करने वाले 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। बाबू की पत्नी बी संतोषी और मां मंजुला ने पुरस्कार ग्रहण किया। परमवीर चक्र के बाद महावीर चक्र युद्धकाल का दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। चार अन्य सैनिकों, नायब सूबेदार नुदुरम सोरेन, हवलदार (गुन्नूर) के पलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

उन्होंने पिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 3 मीडियम रेजिमेंट के हवलदार तेजिंदर सिंह गलवान घाटी में हुई झड़प में भारतीय थल सेना की टीम का हिस्सा थे। उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। वीर चक्र युद्धकाल के लिए देश का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कुश्ती महासंघ में यौन उत्पीड़नः रेसलरों का प्रोटेस्ट जारी, WFI प्रेसिडेंट की गिरफ्तारी की मांग तेज, बढ़ाई गई सुरक्षा

Posted by - January 19, 2023 0
ओलपिंक और अन्य इंटरनेशनल इवेंट में देश का नाम रोशन करने वाले भारत के पहलवान सड़कों पर उतर चुके हैं।…

कांग्रेस दफ्तर के सामने प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ीं महिला कार्यकर्ताएं; बचाव में बोले दो CMs-राहुल को टारगेट कर रहे PM-शाह

Posted by - June 15, 2022 0
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन…

UP Police पर उत्तराखंड में हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल, एक महिला की मौत, खनन माफिया को पकड़ने गई थी पुलिस

Posted by - October 13, 2022 0
50 हजार के इनामी खनन माफिया जफर को दबोचने के लिए उत्तराखंड पहुंची मुरादाबाद पुलिस पर ग्रामीणों की भीड़ ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *