धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा अपार्टमेंट के आकार जितना एस्टेरॉयड, नासा ने दी अहम जानकारी

149 0

अंतरिक्ष एजेंसियों की ओर से साल भर क्षुद्रग्रह (Asteroid) की चेतावनी और अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अक्सर धरती की तरफ बढ़ते हैं। इस बार जबरदस्त गति के साथ बेहद बड़े आकार का एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अगर यह हमारी धरती से टकराता है तो गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने इसी एस्टेरॉयड 2023 HG1 के बारे में अलर्ट जारी किया है। इसका आकार दिल्ली में एक अपार्टमेंट के बराबर होने का अनुमान है।

आकार लगभंग 60 फुट लंबा
एस्टेरॉयड 2023 HG1 लगभग 60 फुट लंबा है और 7200 किमी प्रति घंटे (2 किलोमीटर प्रति सेकंड) की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अगर इस आकार का कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता है, तो इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। यहां तक कि मनुष्यों और जानवरों की प्रजातियों का सामूहिक विनाश भी हो सकता है। इस एस्टेरॉयड का आकार बहुत बड़ा है और इसकी गति जबरदस्त है। हालांकि नासा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस विशाल अंतरिक्ष चट्टान से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है और यह 9 मई को 4.16 मिलियन किलोमीटर की सुरक्षित दूरी से हमारे पास से गुजरेगा।

एस्टेरॉयड 2023 HG1 पृथ्वी के नजदीक के अपोलो समूह का एक हिस्सा है, जिसमें ज्यादातर बड़े पैमाने पर एस्टेरॉयड और अंतरिक्ष में तैरती चट्टानें शामिल हैं। एस्टेरॉयड हर 402 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करते हैं, ये अधिकतम 173 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं और 145 मिलियन किलोमीटर करीब पहुंचते हैं। इसी समूह का एक अन्य एस्टेरॉयड 2023 HT6 हमारे ग्रह से 7.5 मिलियन किलोमीटर से अधिक दूर होने के साथ-साथ एक सुरक्षित दूरी पर जल्द ही पृथ्वी को पार करेगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ओमिक्रोन के दो नए वेरिएंट मिलने से सहमा चीन, कई शहरों में लॉकडाउन, यात्रा पर भी प्रतिबंध

Posted by - October 12, 2022 0
दुनियाभर में कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच चीन में फिर से कोविड-19 ने लोगों की चिंता बढ़ा…

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान खान, लाहौर के जमान पार्क पहुंची पुलिस

Posted by - March 14, 2023 0
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लाहौर में उनके निवास स्थान जमान पार्क पहुंची…

अब तेज भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

Posted by - February 24, 2023 0
तुर्की, सीरिया, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन के बाद अब इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया के…

पाकिस्तानः पेशावर मस्जिद ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या हुई 70, मलबे में लाश की तलाश अब भी जारी

Posted by - January 31, 2023 0
पाकिस्तान के पेशावर में कल यानी की 30 जनवरी को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *