शूटिंग में सिल्‍वर के बाद गोल्‍ड पर निशाना, भारत की झोली में 16वां पदक

147 0

भारतीय निशानेबाज सिफ्ट कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने एशियाई खेल 2023 के चौथे दिन भारत की झोली में एक और पदक डाला। इन तीनों ने बुधवार 27 सितंबर को 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतिस्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने क्वालिफिकेशन में कुल 1764 अंक हासिल करते हुए पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। यह भारत का एश‍ियन गेम्स 2023 में चौथा गोल्ड है। इस गोल्‍ड के साथ भारत के पास कुल 16 पदक हो गए हैं।

मेजबान चीन ने कुल 1773 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्‍जा जमाया है। जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। समरा और चौकसे ने क्रमशः दूसरे और छठे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जबकि कौशिक व्यक्तिगत स्पर्धा में बाहर हो गईं। समरा ने क्वालीफाइंग के लिए संयुक्त नया एशियाई रेकॉर्ड बनाने के लिए कुल 594 का स्कोर किया। इस सिल्‍वर मेडल के साथ भारत के कुल पदकों की संख्‍या अब 15 हो गई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हॉकी टीम के अनुभवी स्ट्राइकर एसवी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास, दो दिन में तीन खिलाड़ियों का संन्यास

Posted by - October 1, 2021 0
भारतीय पुरूष हॉकी टीम के अनुभवी स्ट्राइकर एसवी सुनील ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया। इसके साथ…

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में भारत को 4 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना, शेफाली और जेमिमा नहीं छू पाईं दहाई का आंकड़ा

Posted by - October 9, 2021 0
खेल – ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को खेला…

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा टेस्‍ट 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर किया कब्‍जा, भारत इतिहास रचने से चूका

Posted by - January 14, 2022 0
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को यहां चौथे दिन ही सात विकेट से…

भारत की निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू गंघास और स्वीटी बूरा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में

Posted by - March 24, 2023 0
टोक्यो ओलंपिक में भारत की महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को पराजित करने वाली वालेंसिया के खिलाफ निकहत पूरी तैयारी से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *