टोक्यो पैरालंपिक में भारत को एक और मैडल, निषाद कुमार ने हाईजम्प में जीता सिल्वर 

345 0

खेल – टोक्यो पैरालंपिक में भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है। एथलीट निषाद कुमार ने रविवार को हाई जंप में सिल्वर अपने नाम किया। निषाद ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 फाइनल में 2.06 मीटर की जंप लगाकर भारत को दूसरा पदक दिलाया। उन्होंने साथथ ही एशियाई रिकार्ड बनाया। अमेरिका के डलास वाइज को भी रजत पदक दिया गया क्योंकि उन्होंने और कुमार दोनों ने समान 2.06 मीटर की कूद लगाई। वहीं, अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक ने 2.15 मीटर की कूद के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने निषाद को दी बधाई

निषाद के पदक जीतने के बाद बधाइयों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि टोक्यो से एक और खुशी की खबर आई है! निषाद कुमार के पुरुषों की ऊंची कूद टी47 में रजत पदक जीतने पर बेहद खुश हूं। वह एक बेहतरीन एथलीट हैं। उनकी स्किल शानदार हैं और उनमें जबरदस्त दृढ़ता है। उन्हें बधाई। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत को एक और सिल्वर। निषाद कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। आपने देश को गौरवान्वित कर दिया।’

भाविनाबेन पटेल ने दिलाया पहला मेडल

भारत को टोक्यो पैरालंपिक में पहला मेडल टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने दिलाया। उन्हें टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भाविनाबेन पैरालंपिक खेलों  में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की मौजूदा अध्यक्ष दीपा मलिक पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच साल पहले रियो पैरालंपिक में गोला फेंक में सिल्वर जीता था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बृजभूषण के खिलाफ 180 लोगों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट तैयार, कोर्ट में अगले हफ्ते सौंपेगी SIT

Posted by - June 8, 2023 0
भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस…

आईपीएल 2022 में दो नई टीमें खेलेगी, लगी बोली, अडाणी और गोयनका ग्रुप रेस में सबसे आगे

Posted by - October 25, 2021 0
आईपीएल 2022 में आठ टीमों के अलावा दो नई टीमें भी खेलती हुई दिखाई देंगी। इसके लिए बोली प्रक्रिया आज…

राष्ट्रीय खेल दिवस 2021- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर काफी देर तक रस्सी कूदे और दिया फिट रहने का मंत्र

Posted by - August 29, 2021 0
नई दिल्ली: देश में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर…

एशिया कप से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को शिकार बना चुका गेंदबाज बाहर

Posted by - August 20, 2022 0
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2022 के शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार तेज…

रांची में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच पर संकट – स्थगित करने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी

Posted by - November 18, 2021 0
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले पर संकट मंडरा रहा है। रांची स्टेडियम में 19…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *