राष्ट्रीय खेल दिवस 2021- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर काफी देर तक रस्सी कूदे और दिया फिट रहने का मंत्र

332 0

नई दिल्ली: देश में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज फिट इंडिया’ कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ भी है। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिटनेस मार्गदर्शन करने वाले ‘फिट इंडिया’ मोबाइल ऐप को लॉन्च किया।

यह लॉन्चिंग मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में की गई। अनुराग इस दौरान अपनी फिटनेस दिखाई। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने काफी देर तक रस्सी कूदी। लोगों ने तालियां बजाकर खेल मंत्री की हौसलाफजाई की।

अनुराग ठाकुर ने दिया फिट रहने का मंत्र

अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया’ मोबाइल ऐप बिलकुल फ्री है, जो फिटनेस की देखभाग में मददगार साबित होगा। उन्होंने साथ ही एक स्लोगन भी दिया- फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज। खेल मंत्री ने कहा कि फिट रहने के लिए यह ऐप बहुत जरूरी है।

यह नए, युवा भारत को फिट रखने का एक प्रयास है क्योंकि एक फिट युवा ही एक महान भारत बना सकता है। ठाकुर ने कहा कि यह ऐप राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत के लोगों के लिए सरकार की ओर से एक उपहार है। ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया ऐप मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि है, जो देश के खिलाड़ियों के नायक हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विराट कोहली का एलान, टी20 वर्ल्ड कप के बाद छोड़ देंगे टी20 फॉर्मेट में कप्तानी

Posted by - September 16, 2021 0
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थीं। बताया…

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, लगातार दूसरी जीत से क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Posted by - October 12, 2021 0
अदिति भट और तस्नीम मीर की एकल मैचों में जीत की बदौलत भारतीय बैडमिंटन टीम (Indian Women Badminton Team) ने…

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल, जानें और किन लोगों को मिले पुरस्कार

Posted by - January 25, 2022 0
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।…

घर में नहीं है टीवी, माता-पिता करते हैं मजदूरी, कच्चे मकान में रहने वाली झारखंड की संगीता करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Posted by - July 29, 2022 0
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो चुका है। बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में 72…

MI IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने सिर्फ इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, हार्दिक पांड्या सहित कई दिग्गजों को छोड़ा

Posted by - November 30, 2021 0
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *