Payal Rohatgi पर FIR, महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी ‘आपत्तिजनक’ टिप्‍पणी

710 0

पुणे : अपनी विवादित टिप्‍पण‍ियों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेतत्री पायल रोहतगी के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है।

पुणे जिला कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने शिवाजीनगर थाना में अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो बनाने को लेकर पायल रोहतगी के साथ-साथ एक अन्‍य अज्ञात आरोपी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है।

पुलिस को जो शिकायत मिली है, उसमें कहा गया है कि पायल रोहतगी ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया। इसमें यह भी कहा गया है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया है, उसमें कई ऐसी बातें हैं, जिससे दो समुदायों के बीच नफरत पैदा हो सकती है।

यहां उल्‍लेखनीय है कि संगीता तिवारी ने पूर्व में साइबर पुलिस के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर पुलिस ने इस मामले को शिवाजीनगर पुलिस को सौंप दिया।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस पायल रोहतगी ने पूर्व में कांग्रेस और नेहरू परिवार की आलोचना की थी। वह सोशल मीडिया पर कई विवादास्‍पद पोस्‍ट को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सती प्रथा का समर्थन कर भी एक्‍ट्रेस विवादों में आईं और इसके लिए आलोचना झेलनी पड़ी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भगवंत मान ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, हरपाल चीमा वित्त तो मीत हायर शिक्षा मंत्री बने, जानें किसे क्या मिला

Posted by - March 21, 2022 0
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सभी मंत्रियों को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। 19 मार्च…

कोविड बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल होगी कॉर्बेवैक्स वैक्सीन, DCGI से मिली हरी झंडी

Posted by - June 4, 2022 0
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कॉर्बेवैक्स वैक्सीन  को बूस्टर डोज के रूप में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी…

माइनस 4 डिग्री का टॉर्चर झेलने के लिए रहें तैयार, शायद महसूस ना हुई हो ऐसी ठंड, जानकार भी हैरान

Posted by - January 12, 2023 0
उत्तर भारत का पूरा इलाका कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। हाड़ कंपाती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित…

अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा साइक्लोन ‘जवाद’,32 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा तूफान

Posted by - December 3, 2021 0
Cyclone Jawad Tracker Live- बंगाल की खाड़ी में बना तूफान ‘जवाद’ शुक्रवार को गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *