झाझा – बीते दिन नवीन प्रकाश को गलत आरोप में जेल भेजने के कारण कई सामाजिक व राजनीतिक पार्टी आंदोलन कर रहे हैं। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सूप बजाकर थाना प्रभारी को बर्खास्त करो, नवीन प्रकाश को रिहा करो, का नारा दिया।
जन संघर्ष मोर्चा संयोजक विनोद यादव उर्फ फुटल कपार ने कहा हम तमाम लोग अभी गांधीगिरी का सिद्धान्त अपनाए हुए हैं यदि दोषी पदाधिकारी के ऊपर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुआ तो लाल, पाल, बाल का भी नीति अपनाया जाएगा। हम सब उग्र आंदोलन करेंगे।
आंदोलन से क्षतिपूर्ति का जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । मौके पर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रामसेवक सिंह, सचिव सुरेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार ठाकुर, सुरेश यादव, नरेश यादव, सुशांत माथुरी, संतोष लाल यादव, विनोद दास, अरविंद दास, फारूक अंसारी, दिलीप यादव, बैजनाथ यादव, सोनू कुमार, सुभाष यादव, धर्मेंद्र माथुरी, दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे