अलीगंज। बिहार के कदावर नेता पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह का निधन अचानक सोमवार को पटना में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। निधन की समाचार मिलते जमुई जिला में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके निधन की समाचार मिलते ही जमुई जिला प्रभारी सह भवन निर्माण मंञी डा अशोक चौधरी,सिकंदरा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी,कांग्रेस किसान मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर आजाद,युवा नेता महेश सिंह राणा, शशिशेखर सिंह मुन्ना ने उनके आवास स्थित पटना पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया।
भवन निर्माण मंञी अशोक चौधरी ने बताया कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई। और बिहार में एक राजनीतिक अध्याय की समाप्ति हो गई।