बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं, कटिहार में मुंगेर की लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

261 0

बिहार में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। विपक्ष सुशासन की सरकार का दावा करने वाली नीतीश सरकार पर अक्सर बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर हमलावर रहती है। राज्य में बेकाबू अपराध का आलम यह है कि अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। जी हां, ताजा मामला खाकी से जुड़ा है। बिहार के कटिहार जिले के मुंगेर की एक लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर शाम की है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय प्रभा भारती के रूप में हुई है। प्रभा मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी। जो फिलहाल कटिहार पुलिस लाइन में तैनात थी। घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। गेड़ाबाड़ी- कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक के पास बुधवार की देर शाम पावर प्लांट के सामने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटनास्थल से दो खोखा बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के क्रम में घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि हत्या के समय वह अकेले थी या किसी और के साथ थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। लेडी कांस्टेबल के कानों में ईयरफोन लगे थे।

एसआईटी गठित कर छापेमारी जारी

घटनास्थल से महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल और बैग बरामद किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। कुछ लोग इसे प्रेम संबंध से भी जोड़कर देख रहे हैं। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। निजी कारणों से महिला कांस्टेबल की हत्या हुई है। मामले में अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर रेड की जा रही है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

इधर मृतका के होम टाउन मुंगेर से मिली जानकारी के अनुसार प्रभा भारती का मुंगेर जिले के ही फलका स्थित मोरसंडा गांव निवासी छोटे हसन से अफेयर था। एक साल के अफेयर के बाद प्रभा ने ब्रेकअप कर लिया था। जिसके बाद से छोटे हसन उसे लगातार परेशान कर रहा था। प्रभा ने इसको लेकर महिला थाने में मौखिक शिकायत भी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस दो बार छोटे के घर पर भी गई थी, लेकिन वो फरार हो गया। परिजनों को संदेह है कि छोटे हसन ने ही प्रभा की हत्या की है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पार्टी सत्ता में नहीं आती तो 2024 का चुनाव मेरा आखिरी होगा’, जनता के बीच चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान

Posted by - November 17, 2022 0
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि अगर…

कुर्ला में चार मंजिला इमारत ढही, तीन की मौत, 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका, अब तक 12 सुरक्षित निकाले गए

Posted by - June 28, 2022 0
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में मंगलवार को एक बड़े हादसे में चार मंजिला इमारत ढह गई। इसके नीचे…

टीनएज में सहमति से बने यौन संबंध क्राइम नहीं? जनहित याचिका पर SC ने केंद्र से किया जवाब तलब

Posted by - August 19, 2023 0
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा जिसमें किशोर उम्र में आपसी सहमति…

लालकिले पर नीतीश कुमार ने दी इफ्तार पार्टी, BJP का तंज- अहंकार के लिए बिहार को कर दिया बर्बाद

Posted by - April 4, 2023 0
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार काफी चर्चा में रहते है। विपक्षी एकजुटता को लेकर तो कहीं वो पीएम बनने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *