राँची नगर निगम का 44 वा स्थापना दिवस समारोह

720 0

रांची। रांची नगर निगम का 44 वां स्थापना दिवस धूमधाम से निगम सभागार में मनाया गया. कार्यक्रम की शुभारंभ महापौर आशा लकड़ा, उप महापौर  संजीव विजयवर्गीय,  वार्ड पार्षदगण द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. तत्पश्चात् निगम कर्मचारियों के द्वारा शॉल, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ माहापौर, उप महापौर, अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों को देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने रांची नगर निगम के 44वे स्थापना दिवस के अवसर पर सबको बधाईयां देते हुए कहा कि इस संस्थान का जनप्रतिनिधि होने पर मुझे गर्व है. यह एक ऐसा संस्थान है जहा जनता सीधी तरीके से जुड़ी हुई है.

रांची नगर निगम शहर को अच्छा और साफ सुथरा बनाने के लिए कटिबद्ध तरीके से प्रयास करता आया है. यह बड़ी सौभाग्य की बात है की आज 53 वार्डो के इस शहर में जनता खुश है. हर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है एवं रांची शहर की अब एक अलग तस्वीर उभर कर आ रही है. राँची अब एक रमनीक स्थल बन रहा है. आशा लकड़ा ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम की स्थापना दिवस पर निगम के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी बधाई के पात्र है. उन्होंने रांची नगर निगम के 44वे स्थापना दिवस के अवसर पर सबको बधाईयां देने के साथ साथ निगम के अभियंताओं को विश्व इंजीनियर्स डे की भी बधाई दी और कहा कि इस दिवस का आयोजन भारत के महान इजीनियर एम विश्वेश्वरैया के योगदान को सम्मान देने के लिए किया जाता. महापौर ने कहा रांची नगर निगम के कई उतार चढाव के बाद हमने विकास देखा. 

आज के समय में रांची नगर निगम की उपलब्धि है कि यह संस्था लगभग 100 करोड़ का राजस्व संग्रहण करता है. यह एक गर्व का विषय है कि विभिन्न शहरों द्वारा रांची रेवेन्यू मॉडल को अपनाया गया है तथा सराहा गया है. यह परिवर्तन एक-एक कर्मचारी के बदौलत हुआ है. इसके अलावा रांची नगर निगम अलग-अलग क्षेत्रो में लोगो के जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रहा है. उनके द्वारा निगम कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए यह भी कहा गया कि राँची नगर निगम एक ऐसी संस्था है जहां एक नागरिक को अपने जीवन काल में निगम के कई सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है जिसे बेहतर तरीके से उन्हें उपलब्ध कराने के लिए निगम प्रतिबद्ध है. 

कभी-कभी लोग निगम पर अपनी नराजगी जाहिर करते है जिससे हमें विचलित नहीं होना है क्योंकि लोग नाराज उन्हीं लोगों से होते हैं जिनसे वे अपेक्षा करते हैं. उनके द्वारा यह भी कहा गया कि राँची नगर निगम बहुत ही बेहतर तरीके से काम कर रही है और आने वाले समय में राँची शहर को बेहतर और रमनीक बनाने के लिए और शक्ति से काम करेगी. इसके अलावा कार्यक्रम में निगम कर्मचारी संघ के द्वारा संगीत एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया. मौके पर सभी वार्ड पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा एवं नगर निगम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रांची ssp से dc के खिलाफ संवेदक ने लगाया घुस मांगने सहित प्रताड़ित और षड्यंत्र कर फंसाने का आरोप

Posted by - September 4, 2021 0
रांची : रांची के अरगोड़ा बस्ती निवासी संवेदक ओम प्रकाश शर्मा ने रांची एसएसपी को एक पत्र लिखा है, जिसमें…

रांची- हाय रे सिस्टम? नहीं थी सड़क, नदी में उतरकर खाट से हॉकी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

Posted by - October 12, 2022 0
सड़क का अभाव और सिस्टम की मार ऐसी पड़ी कि राजधानी रांची से 40 किलोमीटर दूर स्थित बेड़ो के लापुंग…

सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा ने किया बूस्टर टीकाकरण अभियान कैंप का उद्घाटन

Posted by - September 21, 2022 0
धनबाद – भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर मनईटांड़ मंडल स्थित दुर्गा मंडप बरमसिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *