गैंग्स ऑफ वासेपुर के दबंग वसूल रहे रांगाटांड से गुंडा टैक्स, रोजाना होती है हजारों की अवैध वसूली, प्रशासन बेबस

501 0

धनबाद। रांगाटांड़ श्रमिक चौक स्थित ऑटो स्टैंड से पुलिस के नाकों के नीचे गुंडा टैक्स की वसूली बदस्तूर जारी है। इसके बावजूद पुलिस वसूली से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। इस स्टैंड पर गैंग्स ऑफ वासेपुर का डर पूरी तरह से हावी हो चुका है। नतीजतन प्रशासनिक अमला भी इनके आगे बौना साबित हो रही है। पुलिस सब कुछ जानकर भी हाथ में हाथ धरे बैठी है निगम भी पंगु बना है। शायद यही वजह है कि नगर निगम आज तक रांगाटांड़ ऑटो और बस स्टैंड से पार्किंग शुल्क नहीं वसूल पाती है।

खौफ ऐसा की बंदोबस्ती सरेंडर करना पड़ा : रांगाटांड़ और बस स्टैंड में गैंग्स ऑफ वासेपुर के गुर्गे जबरन अवैध वसूली करते हैं। नगर निगम के पास अवैध वसूली का सीसीटीवी फुटेज भी है, लेकिन चाह कर भी पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जा सका। इसकी बंदोबस्ती नवंबर 2020 में की गई थी। ठेकेदार अशोक कुमार सिंह ने सात लाख 31 हजार 500 रुपये में रांगाटांड़ की बंदोबस्ती हासिल की थी। 31 मार्च 2021 तक यहां पार्किंग शुल्क वसूल करना था, लेकिन अगले दिन ही गैंग्स के गुंडे के डर से बंदोबस्ती सरेंडर कर दिया था।

हर दिन हजारों की होती है वसूली : रांगाटांड़ ऑटो और बस स्टैंड से रोजाना हजारों की वसूली का खेल होता है। इस स्टैंड से रोजाना 100 से अधिक बसें और 400 से अधिक ऑटो की पार्किंग होती थी। नगर निगम यहां वसूली कर नहीं पा रहा है और गैंग्स ऑफ वासेपुर के गुर्गे अवैध वसूली जरूर करते हैं। निगम के पास रांगाटांड़ में हो रही अवैध वसूली का सीसीटीवी फुटेज भी है। बावजूद इसके आज भी वसूली बदस्तूर जारी है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सतरंग 2021 का आगाज- झारखण्ड समेत 5 राज्यों से प्रतिभागियों ने लिया भाग

Posted by - December 24, 2021 0
धनबाद। शुक्रवार से सीसीडब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल स्टील गेट में दो दिवसीय पांचवी ऑल इंडिया म्यूजिक डांस एंड ड्राइंग कंपटीशन सतरंग…

धनबाद जिला जदयू के जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

Posted by - December 9, 2021 0
तोपचांची।  जदयू एवं यूथ फोर्स के कार्यकर्ताओं ने जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर जितेंद्र कुमार पाण्डेय को अंग…

कोलकर्मी के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 21 लाख 24 हजार रूपये, सदमे में परिवार

Posted by - October 26, 2021 0
निरसा क्षेत्र के लोगों के लिए साइबर क्राइम काफी घातक साबित होता जा रहा है. ताजा कड़ी में निरसा मुग्मा…

निरसा में ट्रेलर टेलर ने कार में मारी जोरदार टक्कर, एयर बैग खुलने से बचे पिता-पुत्र

Posted by - January 14, 2022 0
निरसा- निरसा थाना अंतर्गत कंचनडीह मोड़ चोपड़ा कोलोनी समीप शुक्रवार की शाम एनएच 19 पर ट्रेलर और कार में जबरदस्त…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *