Ukraine से अच्छी खबर, भारतीय छात्रों का पहला दल रोमानिया बॉर्डर के लिए रवाना

213 0

यूक्रेन में रूस लगातार अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है और कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। युद्ध के मौजूदा हालात में कई भारतीय भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच एक अच्छी खबर ये आई है कि यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने का काम शुरू हो गया है। भारतीय नागरिकों के एक दल को रोमानिया सीमा की ओर भेजा गया है, जहां से वे आज रात भारत के लिए उड़ान भरेंगे।

विशेष विमानों से होगी वापसी

खबर के मुताबिक, भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हुआ।  विदेश मंत्रालय का कैंप कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में कार्यारत हैं। रूसी भाषी अधिकारियों को इन कैंपों में भेजा जा रहा है। खबरों की मानें तो भारत की ओर से दो विशेष विमान रोमानिया की सीमा पर भेजे गए हैं जहां से वह भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लेकर स्वदेश लौटेंगे।

खर्च वहन करेगी सरकार

आपको बता दें कि भारत सरकार भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की उसके पड़ोसी देशों के साथ लगती सीमाओं के रास्ते से सड़क मार्ग से निकालने का प्रयास कर रही है और फिर उन्हें वतन लाया जाएगा। पीटीआई के मुताबिक, ‘भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए निकासी उड़ानों की व्यवस्था कर रही है। इस निकासी के लिए खर्च पूरी तरह से सरकार वहन करेगी।’भारत हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया के साथ यूक्रेन की सीमाओं के जरिए भारतीयों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है क्योंकि यूक्रेन की सरकार ने रूसी सैन्य हमले के बाद देश के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कोर्ट ने दिया केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का किया था उल्लंघन

Posted by - October 29, 2021 0
धनबाद। धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य…

अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने में योगदान के लिए महिला सीए सदस्यों को किया गया सम्मानित

Posted by - March 27, 2022 0
धनबाद। भारतीय अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण विषय पर रविवार को दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा…

धनबाद थाना में देवेंद्र सिंह से हाजत में मारपीट मामले में एकलव्य सिंह के खिलाफ आरोप तय

Posted by - March 22, 2022 0
धनबाद। देवेंद्र सिंह के साथ धनबाद थाना हाजत में मारपीट के मामले में मंगलवार को एकलव्य सिंह के खिलाफ आरोप…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *