धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दांतों में तकलीफ की शिकायत के बाद बुधवार को इलाज के लिए बैंक मोड़ स्थित निजी क्लिनिक ले जाया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में संजीव सिंह को जेले से बैंक मोड़ स्थित साईं डेंटल क्लिनिक ले जाया गया।
इस दौरान करीब एक घंटे साई डेंटल क्लिनिक के डॉ सौरव पूर्वे ने उनका इलाज किया। इस दौरान रागिनी सिंह साईं डेंटल क्लिनिक में अपने पति संजीव सिंह के साथ रहीं। जब की डॉक्टरों की माने तो इलाज के लिए एक बार फिर से बुलाया जायेगा क्योकि दांत में अभी कैप लगाया गया है।
संजीव सिंह के दांतों के इलाज के लिए जेल से बाहर आने की सूचना पर सुबह से ही जेल गेट के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया था। दोपहर 11 बजे जेल की गाड़ी में संजीव सिंह के बाहर निकलते ही समर्थकों का काफिला उनके साथ शामिल हो गया। संजीव सिंह के बैंक मोड़ स्थित साईं क्लिनिक पहुंचने और वापस जेल आने तक समर्थक उनके आस पास ही रहे।