बिनोद बाबु को झारखण्ड पितामह का दर्जा दे झारखण्ड सरकार, 23 सितम्बर राँची के लिये ऐतिहासिक पद यात्रा

227 0

धनबाद। शनिवार को टोटेमिक कुरमी / कुड़मी विकास मोर्चा धनबाद जिला इकाई की बैठक सर्किट हाउस में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भागवत प्रसाद महतो ने किया।

बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि टोटेमिक कुरमी / कुड़मी विकास मोर्चा बिनोद बाबु को झारखण्ड़ पितामह का दर्जा दिये जाने साथ ही राज भवन और विधान सभा में उनकी प्रतिमा स्थापित करने तथा बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण बिनोद बिहारी महतो के नाम पर करने की मांग झारखण्ड़ सरकार से करती है। उपरोक्त मांगो को लेकर मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय किया है।

आंदोलन का शंखनाद आगामी 23 सितम्बर 2021 को बिनोद बाबु के जयंती समारोह के अवसर पर बिनोद धाम से राँची के लिये ऐतिहासिक पद यात्रा कार्यक्रम से किया जाएगा। यह पांच दिनों की यात्रा होगी। बिनोद धाम से पवित्र मिट्टी कलश मे लेकर रथ के द्वारा रॉची ले जाना है और समाधी स्थल (आदम कद प्रतिमा ) चयन कर स्थापित किया जाएगा। पद यात्रा में एक सौ समाज के अगुवा साथी रहेंगे। पद यात्रा रथ के स्वागत के लिए जगह – जगह पर प्रभारी नियुक्त किया गया है। रात्री विश्राम एवं भोजन की समुचित व्यस्था रहेगी। पद यात्रा बिनोद धाम से चल कर पाँचवे दिन राँची प्रवेश कर जाना है।

बैठक में विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा थानेश्वर महतो, केन्द्रीय महासचिव युवा मोर्चा राजु महतो ,केन्द्रीय प्रधान प्रवक्ता दीपक महतो ,केन्द्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष महेन्द्र महतो ,चन्दन महतो ,केन्द्रीय प्रवक्ता सोमनाथ महतो ,केन्द्रीय सचिव रूपलाल महतो के अलावे मुख्य रूप से विनय महतो डब्लु महतो ,नरेश महतो संजय महतो विश्वजीत महतो मनीलाल महतो अशोक महतो शक्तिनाथ महतो राजु महतो राजेन्द्र प्रसाद महतो रूदनी देवी बरज कुमार महतो रविन्द्र महतो कालाचन्द महतो प्रकाश महतो राम प्रसाद महतो आदी सैकडो लोग शामिल थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ग्रामीणों ने रणविजय सिंह से की मुलाकात, बिजली सहित कई समस्याओं से कराया अगवत

Posted by - January 16, 2023 0
धनबाद- पथरा कुल्ही के हजारों ग्रामीणों ने बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह से मुलाकात की और अपने गाँव…

बागडिगी खान दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों को रागिनी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - February 2, 2022 0
धनबाद : वर्ष 2001 में 2 फरवरी को हुए बागडिगी कोलियरी खान दुर्घटना कई श्रमिक दुर्घटना के शिकार हो गए…

शहर के सिनेमाघरों की रौनक हुई गायब, फिल्म देखने के लिए पंहुच रहे 10 से 12 लोग, मुख्यमंत्री से खर्च में राहत की मांग

Posted by - August 27, 2021 0
धनबाद :एक साल से भी ज्यादा समय के बाद शहर में सिनेमा हॉल खुला तो हॉल मालिकों के चेहरे पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *