स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के 99 वें जयंती पर झामुमो ने श्रद्धांजलि

376 0

धनबाद- स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो  के 99 वें जयंती के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित उनकी आदम कद प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष रमेश टुडू जी के नेतृत्व में झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान  रमेश टुडू जी ने कहा कि स्व बिनोद बाबु झारखंड के राजनीति के भीष्म पितामह थे। हम आज भी उन्हीं के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। समाज के लिए किए गए उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्व बिनोद बाबु हमेशा लोगों से कहते थे कि अगर तुम्हें लड़ना है तो पढ़ना सीखना होगा। झारखंड के महान नेता की यह बातें सत्यता से परिपूर्ण हैं। झारखंड निर्माण में उनकी भूमिका अद्भुत रही है। झारखंडियों को सजग बनाना, अपने अधिकारों के लिए सचेत बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से साथ मे केंद्रीय सदस्य धरणीधर मंडल, अरुनव सरकार, रतिलाल टुडू, हेमंत कुमार सोरेन, नाजिर शेख, अरुण कुमार दास, नूतन सिंह, भुवन रवानी, रोहणी कांत रवानी, बासुकीनाथ त्रिघुनाइत, मधुसूधन रजक, रौनक सिंहा, राजेश तुरी, संतोष महतो, राजेश बहादुर सिंह, सियाराम भुईया, संजय मंडल, अरविंद मंडल, कृष्णा भुइंया, अभिषेक चौहान, छोटू महतो, गोलू गुप्ता, गायत्री देवी, शिला देवी, गीता देवी, रुखसाना बेगम, आशा देवी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सूर्या रियलकाॅन के नये प्रोजेक्ट सूर्या श्रीधाम आंगन के भूमि पूजन में शामिल हुई रागिनी सिंह

Posted by - February 5, 2022 0
धनबाद : धनबाद के जेसी मल्लिक रोड में सूर्या रियलकाॅन प्रा. लिमिटेड कंपनी की नये प्रोजेक्ट सूर्या श्रीधाम आंगन के…

प्रदूषण रोकने के लिए उचित कार्य योजना बनाकर धरातल पर उतारे – उपायुक्त

Posted by - October 26, 2023 0
धनबाद.उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन ने आज पर्यावरण, प्रदूषण व वन विभाग को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में बैठक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *