विधिक सशक्तिकरण शिविर में मध्यस्ता केंद्र के बारे में किया जागरूक

466 0

धनबाद। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री राम शर्मा के निर्देश पर गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन कर लोगों को मध्यस्ता केंद्र के बारे में जागरूक किया गया।

अवर न्यायधीश सह सचिव निताशा बारला ने बताया कि आज गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में पीएलवी उमाशंकर नाग के द्वारा गोविंदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, अंचल अधिकारी राम वर्मा एवं समाजसेवियों के उपस्थिति में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

साथ ही 100 गरीबों के बीच कंबल का वइतरण, 50 महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु जेएसएलपीएस के तरफ से 10 लाख का चेक दिया गया। 35 लाभुकों को पीएम आवास योजना, 40 वृद्धा पेंशन, 10 दिव्यांग पेंशन, 10 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल, 20 श्रम कार्ड, 30 श्रमिकों को मनरेगा जॉब कार्ड, 30 को श्रम एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से पैंट – शर्ट साड़ी, 20 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया।

इस दौरान राजकृत प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गोविंदपुर एवं सेठ सुखीराम मध्य विद्यालय गोविंदपुर में 60-60 छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक अशोक कुमार – विजय कुमार, विवेकानंद पांडे के नेतृत्व में निबंध व वाद- विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डालसा सचिव के द्वारा सभी प्रतिभागी छात्राओं को पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड, बाल श्रम, बाल विवाह, प्राथमिक सूचना विवरण आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। 5 – 5 मेधावी प्रतिभागियों जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे गोविंदपुर प्रखंड के सभी कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिका एवं डालसा के सौरभ सरकार, अरुण कुमार, राजेश कुमार सिंह, पीएलवी अबुल कलाम, मंजू तिवारी, अनामिका सिंह, उत्तम मंडल एवं जिला प्रशासन के द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाई गई।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड प्रदेश का संगठन विस्तार, फरहाना खातून बनी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष

Posted by - September 7, 2021 0
धनबाद : नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड प्रदेश का संगठन विस्तार के क्रम में आज प्रदेश महिला विंग का गठन किया…

जज मौत मामले में हर्ष सिंह से सीबीआई ने किया पूछताछ, टीम ने पूछे रंजय हत्याकांड से जुड़े सवाल

Posted by - October 7, 2021 0
धनबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम उत्तम आनंद की मौत के मामले में सीबीआई आज झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के…

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के इंटरएक्टिव व्याख्यान बैठक में बीसीसीएल के सीए सम्मानित

Posted by - August 4, 2022 0
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा द्वारा आज सीएफओ, कोल इंडिया लिमिटेड के सुनील कुमार मेहता…

निरसा : अवैध उत्खनन में तीन स्थानों पर चाल धंसने से 11 लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Posted by - February 1, 2022 0
निरसा /निरसा बाजार। निरसा के गोपीनाथपुर, मुगमा के कापासारा और पंचेत के दहीबाड़ी क्षेत्र में चाल धंसने से अवैध रूप…

मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में 16 मई की मध्य रात्रि से निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल, सेल्यूलर फोन पर प्रतिबंध

Posted by - May 16, 2022 0
कोयला नगर स्थित नेहरू कंपलेक्स मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में 16 मई की मध्यरात्रि से अगले आदेश…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *