स्व. राज किशोर महतो की पुत्रवधू अंतराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, इंजीनियरिंग कॉलेज और संग्रहालय के लिए दान करेंगी 23 एकड़ जमीन

839 0

धनबाद। स्व. बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू सह स्व. राज किशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह ने धनबाद की जनता के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज ,अंतराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और संग्रहालय के लिए 23 एकड़ जमीन सरकार को दान करने की घोषणा की है। रविवार को उन्होंने यह जानकारी मीडिया के माध्यम से दी।

सरकार को प्रस्ताव देने जा रही

उन्होंने बताया इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजने जा रही हैं। 23 एकड़ जमीन में स्टेडियम के लिए 11 एकड़ , इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 8 एकड़ और स्व. बिनोद बिहारी महतो के संग्रहालय के लिए 4 एकड़ जमीन दान करेंगी। उन्होंने बताया यह जमीनें बांदरचुआ , ढांगी और बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप उपलब्ध है।

मेयर चुनाव लड़ने की घोषणा

उन्होंने कहा जनता की इच्छा पर आगामी मेयर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। चुनाव निर्दलीय लड़ेंगी। स्वास्थ्य , शिक्षा , इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करना मुख्य एजेंडा है।

धनबाद वासियों के लिए मनोरंजन के लिए ज़ू का निर्माण ,सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर प्राइवेट स्कूलों के स्तर तक पहुँचाना

उन्होंने कहा धनबाद कोल कैपिटल होने के बाउजूद यहाँ एक बेहतर समुचित सुविधा युक्त हॉस्पिटल नही होना धनबाद के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। धनबाद से एयरपोर्ट , एम्स चला गया। यहाँ की सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब है। मनोरंजन के साधन यहाँ नही है। धनबाद में एक बेहतर ज़ू बने। सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल की भांति उस स्तर तक पहुँचाने की परिकल्पना की है। मेयर चुनाव जीतने पर यह सभी कार्यो को प्राथमिकता पर लेकर पूरा करेंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, दर्जनों मजदूर के दबने की आशंका

Posted by - November 18, 2022 0
धनबाद के निरसा ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे अवैध खनन के दौरान…

निरसा विधायक और सिविल सर्जन ने किया पंडरा रेफरल अस्पताल का निरीक्षण

Posted by - March 30, 2022 0
निरसा स्थित पंडरा रेफरल अस्पताल का निरीक्षण बुधवार को सिविल सर्जन श्याम किशोर कांत (धनबाद)व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की उपस्थिति…

साथी फाउंडेशन के स्कूल में असहाय बच्चों के वीकली टेस्ट में शामिल हुए रणविजय सिंह

Posted by - July 9, 2022 0
धनबाद- साथी फाउंडेशन के स्कूल में असहाय बच्चों के वीकली टेस्ट में मुख्य रूप से उपस्थित हुए एच.एम.एस के प्रदेश…

जीवन संस्था में मंदबुद्धि बच्चे के साथ हुए उत्पीड़न को लेकर जिला प्रशासन रेस, उपायुक्त के निर्देश पर जांच करने पहुँचे कई अधिकारी

Posted by - July 21, 2022 0
झरिया: जीवन इसका अर्थ ही जिंदगी है लेकिन झरिया के “जीवन” संस्था में जिंदगी का कोई भरोसा नही है। जी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *