चतरा : टंडवा उप प्रमुख की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर गोलीबारी, निजी अंगरक्षक को लगी गोली, घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती

426 0
सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के विस्थापित नेता और टंडवा प्रखंड के उप प्रमुख बबलू सागर मुंडा पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में बबलू सागर मुंडा बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। यह घटना कांके थाना क्षेत्र के बोडया में शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बबलू सागर मुंडा बुधवार की शाम बचरा से रांची अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे। इसी बीच कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया के समीप अज्ञात अपराधियों ने टंडवा के बबलू सागर मुंडा के वाहन पर गोलीबारी की घटना अंजाम दिया। इस घटना में बबलू सागर मुंडा के निजी सुरक्षा गार्ड को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में बताया गया कि बबलू सागर मुंडा अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ रांची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक फोर व्हीलर उनके गाड़ी के समानांतर पहुंची और शीशा खोल कर उनके गाड़ी पर गोलियां चलाई। इस घटना में बबलू सागर मुंडा का सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। वही बबलू सागर मुंडा गाड़ी से उतर कर पास के एक फ्लैट की ओर भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि लगभग दो वर्ष पूर्व बबलू सागर मुंडा के बड़े भाई पिपरवार निवासी भाजपा नेता प्रेम सागर मुंडा की भी रांची मोराबादी के पास अज्ञात अपराध कर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नाबालिग ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, नोट में लिखा “मां की कोख और श्मशान ही एकमात्र सुरक्षित जगह

Posted by - December 20, 2021 0
तमिलनाडु में एक नाबालिग ने अपने सुसाइड नोट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. उसने पिछले हफ्ते चेन्नई के मंगडू…

आसनसोल के मशहूर होटल में चल रहे जुए के अड्डे में पुलिस का छापा, बंगाल, झारखण्ड के 18 गिरफ्तार, दो महिला भी शामिल

Posted by - September 13, 2021 0
आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित एक नामी ग्रामी होटल, द होटल ग्राण्ड में देर रात करीबन डेढ़…

हथियार के बल पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के पांच गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और लूट के डीजल बरामद

Posted by - March 16, 2022 0
धनबाद – 13/14 मार्च की रात गोविंदपुर फुफवाडीह स्थित मेवात होटल के सामने खड़े वाहन से अज्ञात अपराधियों के द्वारा…

प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते-करते युवक ने लगा ली फांसी रिपोर्ट:-करण कुमार राजभर

Posted by - May 22, 2022 0
धनसारःधनसार थाना क्षेत्र डुमरियाटाड़ इकबाल मार्केट मे 19 वर्षीय अरबाज खान ने अपनी प्रेमिका को  वीडियो काल मे  लाइव दिखाते…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *