होलिका दहन 2022: जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, सुख समृद्धि के उपाय

447 0

हिंदू धर्म में होली का त्योहार बेहद खास माना गया है। क्योंकि होली पर असत्य पर सत्य की जीत हुई थी। इसलिए त्योहार को लोग गले मिलकर और रंग लगाकर खेलते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इसलिए इस साल होलिका दहन 17 मार्च को होगा और रंग वाली होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं, होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Muhurat in Hindi) और उपाय

पूर्णिमा तिथि कब से कब तक:

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 17 मार्च, दिन गुरुवार, दोपहर 01:29 बजे

होलिका दहन शुभ मुहूर्त:

इस साल होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को है। मतलब 17 मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक है। लेकिन इस समय में भद्रा की पूंछ रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भद्रा पूंछ में होलिका दहन कर सकते हैं। इसलिए 17 मार्च को रात 09 बजकर 06 मिनट से होलिका दहन हो सकता है। क्योंकि इस दिन भद्रा का समापन देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर होगा।  यदि जो लोग भद्रा के बाद होलिका दहन करना चाहते हैं, तो उनके लिए मुहूर्त देर रात 01:12 बजे से 18 मार्च को सुबह 06:28 बजे तक है।

ये करें उपाय:

सुख- समृद्धि का होगा वास:

होलिका दहन की भस्म को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस भस्म को घर में लाकर हर कोने में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। वहीं घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
बीमारी से मिल सकती है मुक्ति:

यदि कोई लंबे समय से बीमार हो और उसे बीमारी से मुक्ति नहीं मिल पा रही हो तो होली दहन के समय देशी घी में दो लौंग, एक बतासा और एक पान का पत्ता इन सभी को होली पर जलने वाली आग में डाल दें। अगले दिन इस राख को लाकर रोगी के शरीर पर लगाएं और फिर हल्के गर्म पानी से स्नान कराएं, ऐसा कराने से उसे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ होगा।

माथे पर लगाएं भस्म:

शास्त्रों में होली की भस्म को काफी शुभ माना जाता है। होलिका की राख को माथे पर लगाने से अच्छा परिणाम मिलता है और नकारात्मक शाक्तियां दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सकारात्मकता का वास होता है। अटके हुए काम बनने लगते हैं

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

इस बार 8 दिन का होगा 7 अक्टूबर से शुरू होने वाला शारदीय नवरात्र – डोली में सवार होकर आएंगी माता रानी

Posted by - September 25, 2021 0
साल 2021 में 6 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ ही पितृ पक्ष का समापन के ठीक अगले दिन यानि…

भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, एकांतवास में हो रहा है उपचार, रथ यात्रा तक बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

Posted by - June 8, 2023 0
उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की प्रसिद्धि देश-दुनिया में फैली हुआ है। हर साल आषाढ़ मास में होने…

नवंबर में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस राशि और नक्षत्र के लोग सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित

Posted by - November 2, 2021 0
धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्र को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। क्योंकि इसका पृथ्वी के सभी जीव-जंतुओं पर नकारात्मक प्रभाव…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *