पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके दोनों पैरों में चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। हमला दो लोगों ने किया। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक शख्स का नाम नावीद बताया जा रहा है।
उधर हमलावरों में से एक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इमरान लोगों को गुमराह रहे थे। मुझसे यह देखा नहीं गया। अजान के समय डेक बजाकर शोर कर रहे थे। उसने बताया कि मैंने केवल इमरान खान को मारने की कोशिश की। इसलिए उसने इस तरह का कदम उठाया।
खबर यह भी है कि इमरान पर हमला करने वाले दूसरे हमलावर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।