जमशेदपुर में माता-पिता की हत्या कर 13 साल की बेटी हुई फरार, खून से सने लाश के साथ हथौड़ा भी बरामद

229 0

झारखंड के जमशेदपुर में आज डबल मर्डर की एक घटना से सनसनी फैल गई। इस दोहरे हत्याकांड में मरने वालों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बीच शुरुआती जानकारी के अनुसार इस डबल मर्डर केस का आरोप मरने वालों की 13 साल की बेटी पर लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वो फरार है।

जमेशदपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में स्थित एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली। दोनों के शव खून से लथपथ थे। जब पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मंडल बस्ती निवासी भूपेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है।

अक्सर होता था विवाद

पुलिस ने बताया कि स्थानीयी लोगों से जानकारी मिली कि भूपेंद्र प्रसाद और सविता देवी अपनी 13 साल की बेटी के साथ मंडल बस्ती में रहा करते थे। पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते थे। किसी बात को लेकर उनके घर में अक्सर विवाद होते रहता था। हमलोग छानबीन में लगे हैं। घटना के बाद से भूपेंद्र की बेटी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

फॉरेसिंक टीम व डॉग स्क्वॉड को जांच के बुलाया गया

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी का शव खून से लथपथ अवस्था में उनके घर से बरामद किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक हथौड़ा भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी हथौड़े से वारकर आरोपी लड़की ने माता-पिता की हत्या कर दी। सिटी एसपी विजय शंकर ने बताया कि हत्या के कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। फरार बेटी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी हत्या का राज खुलेगा

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तालिबान सरकार का नए अफगानिस्तान में घोषणा पत्र जारी, सभी को मानने होंगे इस्लामिक नियम और शरिया कानून

Posted by - September 8, 2021 0
तालिबान ने नई सरकार का गठन कर लिया है। इस सरकार में आतंकियों की भरमार है। सरकार गठन के ऐलान…

रोप-वे हादसा- दर्दनाक मोड़ पर बचाव अभियान ख़त्म, रस्सी टूटने से एक महिला की मौत

Posted by - April 12, 2022 0
मंगलवार को तीसरे दिन 7 घंटे के ऑपरेशन में एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों ने हेलिकॉप्टर से 2500 फीट ऊंचाई…

पुरे उत्तर भारत में बुखार का कहर, इलाज के लिए घंटो करना पड़ रहा इंतजार

Posted by - September 9, 2021 0
मानसून के मौसम में बच्चे बीमार हो रहे हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा समेत समूचे उत्तर भारत में अस्पताल…

बोकारो में चार ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, बच्चा सिंह समेत कई लोग रडार में

Posted by - May 2, 2023 0
बोकारो में अहले सुबह रांची एनआईए की टीम ने बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी आवासीय कॉलोनी के चार ठिकानों पर छापा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *