रांची हिंसा में 2 लोगों की मौत, 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद , पुरे झारखंड में अलर्ट 

285 0

रांची में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद अब झारखंड के सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्र दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने अराजक तत्वों की तलाश के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। इंटरनेट सेवा को अभी बंद ही रखा गया है।

मेन रोड में सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक धारा 144 लागू है।
शुक्रवार को रांची के मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। पुलिस को हालात संभालने के लिए फायरिंग करने पड़ी। अराजक तत्वों की तरफ से पत्थर फेंके गए। तोड़फोड़ की गई। आगजनी की गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हैं। प्रशासन ने हिंसाग्रस्त इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था.

रांची के DIG अनीश गुप्ता ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। घटना कैसे हुई। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा जोर विधि-व्यवस्था कायम रखने पर है। हम जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं। घटना के पीछे साजिश होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राँची के जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह का फर्श गर्म हो रहा है ! रखते ही पिघल जा रहा घी..

Posted by - October 12, 2022 0
Ranchi awaz live राँची के एचइसी आवासीय परिसर स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह का फर्श अचानक गर्म होने…

आय से अधिक संपत्ति मामला- ईडी की रडार पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित 30 से अधिक राजनेता और अफसर 

Posted by - October 13, 2022 0
मनी लांड्रिंग मामले में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।…

रांची में आदिवासी नौकरानी को बेरहमी से प्रताड़ित करने वाली बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार

Posted by - August 31, 2022 0
झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नौकरानी को बेरहमी से प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *