गिरिडीह में यात्री बस नदी में पलटी, तीन की मौत और एक दर्जन से अधिक घायल

124 0

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक यात्री बस बराकर नदी में पलट गई है। बताया जा रहा है कि बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। इसी दौरान वह डुमरी रोड के पास बराकर नदी में पलट गई। खबर है कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य जारी है

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 25 से 30 लोग सवार थे। अभी तक जो खबर मिल रही है, उसके अनुसार घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि नहीं हुई है। खबरों की माने तो घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर है। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

असंतुलित होकर बराकर नदी में जा गिरी बस
बताया जा रहा है कि बस राजधानी रांची से गिरिडीह जा रही थी। तेज रफ्तार बर रास्ते में असंतुलित होकर बराकर नदी में जा गिरी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी और बचाव कार्य में लग गए।

वहीं, घटना की सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार बस पर तीस से अधिक लोग सवार थे। जितने भी लोग सवार थे सभी घायल बताये जा रहे हैं। घायलों में 10 लोगों की स्थिति चिंतजनक बनी है। दूसरी तरफ घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य में जुटे ग्रामीणों के साथ विधायक खुद ही बचाव कार्य में जुटे। घटना की सूचना पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया
इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। सीएम सोरेन ने ट्वीट किया, दुखद समाचार मिला है कि रांची से गिरिडीह जा रही एक बस गिरिडीह में बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला प्रशासन की ओर से बचाव कार्य किया जा रहा है।

 

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धर्म बदल और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नाबालिग से शादी करने वाला वासेपुर का असलम गिरफ्तार, कर चूका है 6 शादियां

Posted by - February 2, 2023 0
बोकारो के हरला थाना पुलिस ने धर्म छिपाकर और पुलिस अफसर बताकर नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद…

दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन आप-भाजपा का हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित

Posted by - January 16, 2023 0
दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में हंगामा हो गया। आम…

सीएम हेमंत सोरेन को झटका- CBI, ED जांच की मांग वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने बताया मेंटेनेबल, 10 को सुनवाई

Posted by - June 3, 2022 0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी लोगों और परिजनों के फर्जी कंपनियां चलाने और करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *