हिमाचल प्रदेश में AAP की तिरंगा यात्रा, केजरीवाल बोले- पंजाब की तरह बदलाव की ओर देख रहा हिमाचल

455 0

आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद अब अन्य राज्यों पर अपनी पकड़ बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने कदम बढ़ा रहे हैं। पहले गुजरात और अब हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की जमीन मजबूत करने की कोशिश की। बुधवार को हिमाचल के मंडी में आम आदमी पार्टी ने तिरंग यात्रा निकाली। इस यात्रा में अरविंद केजरीवाल ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब की तरह अब हिमाचल प्रदेश भी बदलाव चाहता है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

एक मौक हमें दीजिए

रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से आप को मौके देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के मॉडल की तरह हिमाचल प्रदेश के विकास और लोगों के सेवा के लिए हमें मौका दें।

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की जोड़ी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान तिरंगा लहराए गए। रोड शो में ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत भी बजाया गया।

अब हिमाचल से भ्रष्टाचार मिटाने का वक्त

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, अब हिमाचल प्रदेश में भी बदलाव का वक्त आ गया है। यहां से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकना है। केजरीवाल ने कहा कि, ‘पहले हमने दिल्ली में और फिर पंजाब में भ्रष्टाचार मिटाया, अब हिमाचल प्रदेश से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।’

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। यहां सीएम जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 43, कांग्रेस के 22, सीपीआईएम के 1 और 2 सदस्य निर्दलीय है।

गुजरात में भी किया था रोड शो

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। अहमदाबार में निकाली गई इस यात्रा में भी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल हुए। हालांकि गुजरात में केजरीवाल ने दो दिन गुजारे, लेकिन वहां से लौटने के बाद कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से लव मैरिज कर ली…माता-पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट पढ़ कलेजा फट जाएगा

Posted by - July 27, 2023 0
राजस्थान के पाली से दिल को दुखाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक दंपत्ति ने ट्रेन के सामने…

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा बरी, क्या है पूरा मामला

Posted by - July 25, 2023 0
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *