देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट, 29 जिलों ने बढ़ाई चिंता, जानिए ताजा आंकड़ा

327 0

देशभर में कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। इस बीच भारत में कोरोना की चौथी लहर की आहट भी सुनाई देने लगी है। दरअसल देश में कोरोना के रोजाना मामलों में कमी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 1 अप्रैल से कई पाबंदियां हटा दी गईं थीं। यही नहीं मास्क को भी वैकल्पिक कर दिया गया था। लेकिन इस बीच एक बार फिर कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। देश के 29 जिलों में कोरोना अपने पैर पसार रहा है। पिछले 28 दिनों के अंदर देश में 5,474 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, 40 हजार 866 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं देश में कोरोना के नए एक्सई वैरिएंट ने भी दस्तक दे दी है, जिसको लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

29 जिलों में 5 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट

कोरोना वायरस महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यही नहीं अब बच्चों को भी कोविड-19 अपनी चपेट में ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश 29 जिलों में कोरोना बेकाबू है। यानी, इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है।

केरल के 14 जिलों में 10 फीसदी पॉजिटिविटी रेट

देशभर में सबसे ज्यादा केरल में कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। यहां के 14 जिलों में हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन सभी जिलों में 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट पाया गया है। यानि अगर 100 लोगों की जांच हो रही है, तो उनमें से 10 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसी तरह मिजोरम के सात जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा और तीन जिलों में 5 से 10 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।

हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में भी हालात खराब

दिल्ली से सटे हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में हालात ठीक नहीं है। यहां पर पॉजिटिविटी रेट 5.81% है। जबकि मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है।
वहीं अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में तो जितने लोगों की जांच हो रही है, वो सभी संक्रमित पाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 12.5% की रफ्तार से नए केस मिल रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों पर कोरोना का कहर

राजधानी दिल्ली में भी स्थिति ठीक नहीं यहां कोरोना का वीकली रेट 26 फीसदी बढ़ा है। वहीं स्कूलों में भी बच्चों पर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी स्कूलों में 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

5 राज्यों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम के नाम शामिल हैं। मंत्रालय ने इन राज्यों से सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा है।

देश में कोरोना का हाल

देश में बीते 24 घंटे में 1088 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,30,38,016 पहुंच गई है। जबकि 26 मरीजों की मौत हुई है, इसके साथ ही कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 521736 पहुंच गई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नए कैंपस का उद्घाटन करने पहुंचे थे CM केजरीवाल, लगे मोदी-मोदी के नारे, हाथ जोड़कर बोले- प्लीज, 5 मिनट बात सुन लो

Posted by - June 8, 2023 0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार (8 जून) को पूर्वी दिल्ली में गुरु गोबिंद…

शोपियां में भारतीय जवानों और आतंकियों में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का एक दहशतगर्त ढेर

Posted by - November 11, 2022 0
आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे जम्मू कश्मीर में आज भारतीय जवानों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जम्मू…

दशहरा के बाद झारखंड सरकार बुलाएगी विधानसभा, होगा 1932 खतियान और आरक्षण का बिल पेश

Posted by - September 24, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – दुर्गा पूजा के तुरंत बाद राज्य सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलायेगी. इस सत्र में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *