इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक मंदिर में बावड़ी (कुएं) पर बनी छत धंस गई। इसमें करीब 32 लोग बावड़ी में गिर गए। 6 घंटे की मशक्कत के बाद 19 लोगों को तो जिंदा निकाल लिया, लेकिन करीब 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं।
इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। 19 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को इलाज के साथ अतिरिक्त 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
इंदौर की सपना-संगीता टॉकीज के पास स्थित स्नेह नगर में यह हादसा गुरुवार को सुबह 11 बजे हुआ। बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हवन-पूजन करने के लिए जमा हुए थे। तभी मंदिर की बावड़ी पर बनी छत धंस गई। इस हादसे में करीब 32 लोग 40 फीट गहरी बावड़ी में गिर गए। रेस्क्यू दल ने करीब 13 शवों को निकाला है,