आखिरी पड़ाव में चंद्रयान-3 को बड़ी कामयाबी, सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर

94 0

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग से पहले इसरो को बड़ी सफलता हासिल हुई है. गुरुवार दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर चंद्रयान-3 को दो टुकड़ों में बांट दिया गया है, जो कि लैंडिंग से पहले ही अहम प्रक्रिया थी. इस प्रोसेस में चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल को अलग किया गया है. अब विक्रम लैंडर चांद के 100 किमी. क्षेत्र में घूमेगा और धीरे-धीरे लैंडिंग की ओर बढ़ेगा.

इसरो ने आधिकारिक बयान जारी कर ऐलान कर दिया है कि लैंडर और प्रोपल्शन सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं. अब शुक्रवार शाम 4 बजे लैंडर मॉड्यूल को निचले ऑर्बिट में डिबूस्ट किया जाएगा. अब चांद के पास भारत के 3 प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. यानी भारत चांद पर कदम रखने के बिल्कुल करीब है.

अगर चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होती है, तब भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. खास बात ये है कि चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव में लैंड होगा, जहां अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है. इस सेपरेशन के बाद अब अगले एक हफ्ते तक हर किसी की सांसें थमी होंगी.

कैसे अलग हुआ प्रोपल्शन और लैंडर?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग 23 अगस्त को होनी है लेकिन उससे पहले आज का दिन काफी अहम है. इसरो के मुताबिक, गुरुवार को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन और लैंडर अलग हुए. ऐसी स्थिति में दोनों चांद की कक्षा के 100*100 किमी. रेंज में होंगे, दोनों को कुछ दूरी पर रखा जाएगा ताकि इनमें टक्कर ना हो पाए. जब लैंडर अलग होगा तब वह अंडाकार तरीके से घूमेगा और अपनी गति को धीमा करता जाएगा, धीरे-धीरे यह चांद की ओर बढ़ेगा. 17 अगस्त को ये प्रक्रिया होगी और फिर 18 अगस्त को अभी एक महत्वपूर्ण पल आएगा.

अलग होने के बाद क्या होगा?

जब प्रोपल्शन और लैंडर अलग हो जाएंगे, उसके बाद लैंडर का असली काम शुरू होगा. विक्रम लैंडर तब चांद की 100 किमी. की रेंज में अंडाकार शेप में घूमता रहेगा, इस दौरान उसकी स्पीड कम करने की कोशिश की जाएगी. जब स्पीड हो जाएगी, उसके बाद धीरे-धीरे लैंडर को चांद की ओर भेजा जाएगा और सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.

चंद्रयान-3 से जुड़ी अहम तारीखें:

14 जुलाई 2023: चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च हुआ

1 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर हुआ

5 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया

16 अगस्त 2023: चांद की कक्षा में आखिरी मैन्युवर पूरा हुआ

17 अगस्त 2023: प्रोपल्शन और लैंडर लैंडिंग से पहले अलग हुए

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मास्क की अनिवार्यता खत्‍म किए जाने पर बढ़ी विशेषज्ञों की चिंता, कहा- अभी पाबंदी हटाने का सही समय नहीं

Posted by - April 1, 2022 0
दुनिया के कुछ देशों में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे…

PM नरेंद्र मोदी की 13 वीं ब्रिक्स सम्मेलन अध्यक्षता, कहा आज हम विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की आवाज़ है

Posted by - September 9, 2021 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने…

PANDORA PAPERS में सचिन तेंदुलकर का भी नाम, पत्नी अंजलि और ससुर को भी मिले थे 60 करोड़ रुपए के शेयर्स

Posted by - October 4, 2021 0
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार और भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी पैंडोरा पेपर्स की रिपोर्ट मे है।…

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने ली शपथ, नीतीश-महबूबा और अखिलेश के साथ जुटे विपक्ष के कई दिग्गज

Posted by - May 20, 2023 0
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के ठीक एक सप्ताह बाद सिद्धारमैया ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *