कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे CM चन्नी और सिद्धू

291 0

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। कादियान से प्रताप सिंह बाजवा और मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव लड़ेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक से और उप मुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी अमृतसर मध्य से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।

आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भारत सरकार का बड़ा फैसला- 4 पाकिस्तानी चैनल समेत 22 यू-ट्यूब चैनल्स को किया बैन

Posted by - April 5, 2022 0
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ एक बड़ा फैसला लिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनल्स…

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर दिए कई बड़े ऐलान

Posted by - September 20, 2021 0
नई दिल्ली। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी पहली…

ओपी राजभर का ऐलान: सुभासपा देगी द्रौपदी मुर्मू को वोट

Posted by - July 15, 2022 0
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति…

बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे की बैठक में पहुंचे 23 में से सिर्फ 12 सांसद, शिवसेना की टेंशन बढ़ी

Posted by - July 11, 2022 0
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज पार्टी विधायकों के बगावत और राष्ट्रपति चुनाव में मतदान को लेकर मातोश्री में शिवसेना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *