पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर दिए कई बड़े ऐलान

608 0

नई दिल्ली। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी पहली बार मीडिया से मुखातिब हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पहले कांग्रेस आलाकमान और पार्टी विधायकों द्वारा उनपर भरोसा जताने पर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह आम आदमी की सरकार है, यहां जनता के हित की बात होगी। इसके साथ ही वो किसान आंदोलन (farmer protest) को लेकर अन्नदाताओं के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अगर किसानों पर आंच आई तो मैं अपनी गर्दन पेश कर दूंगा।

किसानों के बिल होंगे माफ

इसके साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने कहा कि किसानों का बिजली, पानी समेत सभी बिल पूरी तरह से माफ होंगे। वहीं किसानों के कटे बिलजी कनेक्शन भी जल्द ही बहाल किए जाएंगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों के बिजली बिल कटे हुए हैं, उनके सभी कनेक्शनों को बहाल कर दिया जाएगा। हड़ताल पर गए हुए सभी कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि उनकी बात मान कर सभी लोग काम पर वापस आ जाएं, कुछ वक्त दें और उनकी चिंताओं को दूर किया जाएगा।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया कि सभी गरीबों के बिल माफ किए जाएंगे, कैबिनेट में इस फैसले को पास कर दिया जाएगा। इसके साथ ही हर किसी का पुराना बिल माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने 18 मुद्दे हमें पंजाब के लिए दिए हैं, हम इसी कार्यकाल में पूरा कर देंगे। पंजाब के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सेक्रेटरी को आदेश जारी कर दिया जाएगा, हफ्ते में दो दिन सिर्फ जनता की शिकायत को सुना जाएगा। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों और आम आदमियों को साथ लेकर चला जाएगा और उनकी मुश्किलों को दूर किया जाएगा पंजाब में पार्टी की नीतियों को लागू किया जाएगा, पार्टी की नीतियों को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा पर चलकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मुश्किलों को भी दूर किया जाएगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सुप्रीम कोर्ट से तमिलनाडु सरकार को झटका, RSS की रैलियां के खिलाफ याचिका खारिज

Posted by - April 11, 2023 0
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कोे तमिलनाडु राज्य में अपनी रैलियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार…

डेल्‍टा से अलग हैं ओमिक्रोन के लक्षण, जानिये क्‍या कहते हैं जानकार

Posted by - December 2, 2021 0
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने महामारी से जूझ रही दुनिया में स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता और बढ़ा दी…

मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे पार्टी में मेरी भूमिका क्या होगी- राहुल गांधी

Posted by - October 19, 2022 0
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच बुधवार (19 अक्टूबर, 2022) को आंध्र प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना की जगह फाजिलनगर से लड़ेंगे, मौर्य के खिलाफ SP ने पल्‍लवी पटेल को उतारा, अभिषेक मिश्र की भी सीट बदली

Posted by - February 2, 2022 0
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। ऐसे में भाजपा से समाजवादी पार्टी…

गठबंधन के तहत BJP 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानिए कैप्टन की PLC और ढींढसा को क्या मिला

Posted by - January 24, 2022 0
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक अहम घोषणा की है। इस घोषणा में उन्होंने अमरिंदर सिंह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *