JK: शोपियां में मुठभेड़, लश्कर के 3 आतंकी ढेर, कश्मीरी पंडित का हत्यारा भी मारा गया

157 0

जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले में भारतीय जवानों ने 20 दिसंबर को बड़ी कामयाबी हासिल की। शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। इसमें कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की हत्या में शामिल आतंकी भी मारा गया है। यह मुठभेड़ शोपियां के मुंझ मार्ग इलाके में 20 दिसंबर की सुबह हुई। जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद भारतीय जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। एडीजीपी कश्मीर ने जानकारी दी है कि लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार भी जब्त किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मारे गए दो आतंकियों की हुई पहचान, एक की पहचान बाकी
जम्मू कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मारे तीन आतंकियों में से दो की पहचान शोपियां के लतीफ लोन और अनंतनाग के उमर नजीर के रूप में हुई है। लतीफ लोन कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की हत्या में शामिल था। जबकि उमर नजीर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था।

आतंकियों के पास से एके 47 और दो पिस्तौल बरामद
सेना के जवानों ने बताया कि आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुई है। बताते चले कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में 15 अक्टूबर को कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की आंतकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरन भट्ट पर को तब गोली मारी गई थी जब वो सेब के बागान में जा रहे थे।

एडीजीपी ने दी मुठभेड़ की जानकारी
शोपियां में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बारे में एडीजीपी कश्मीर ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। जिसमें से दो की पहचान हुई है। एक की पहचान कराई जा रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके को सील कर दिया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

लैंडस्लाइड से 71 की मौत, 700 सड़कें ब्लॉक, स्कूल-होटल जमींदोज… हिमाचल CM बोले- उबरने में लगेगा एक साल

Posted by - August 17, 2023 0
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पिछले तीन दिनों में कम से कम 71 लोगों की जान जा चुकी है…

क्यों नहीं लगाते नेहरू सरनेम, किस बात का है डर और शर्म?- संसद में राहुल को लेकर बोले पीएम मोदी

Posted by - February 9, 2023 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने वायनाड से कांग्रेस सांसद…

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा फिलीपींस, दोनों देशों ने साइन की 374.96 मिलियन डॉलर की डील

Posted by - January 28, 2022 0
भारत और फिलीपींस ने शुक्रवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल की बिक्री के लिए 374.96 मिलियन डॉलर की डील…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *