भारत में अब तक ओमिक्रोन के 33 केस मिल चुके हैं। हालांकि इन सभी मरीजों में हल्के लक्षण ही पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक 25 की ही पुष्टि की है। शुक्रवार शाम महाराष्ट्र में कुछ नए मामले सामने आए। अबतक यहां कुल सात केस सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन मुंबई में और चार पिंपरी चिंचवाड़ में पाए गए हैं। वहीं एक डेढ़ साल की बच्ची ने ओमीक्रोन को मात दे दी है।
गुजरात में एक, कर्नाटक में दो और दिल्ली में दो मरीज पाए गए हैं। सरकार ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि लोगों ने मास्क का उपयोग कम कर दिया है। ऐसे में खतरा एक बार फिर बढ़ सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
सॉफ्वेयर सेंध से इंटरनेट पर हड़कंप! छोटी-बड़ी कंपनियों के लिए पनपा खतरा
ICMR का कहना हैकि अभी ओमिक्रोन की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था पर किसी तरह का बोझ नहीं पड़ा है। इस वायरस को यहीं पर रोकने की जरूरत है। महाराष्ट्र सरकार ने दो दिनों के लिए सोशल गैदरिंग पर रोक लगाई है। पीटीआई के मुताबिक ओमिक्रोन का एक मामला धारावी में भी पाया गया है। धारावी मुंबई का सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला इलाका है।