महिलाओं के कपड़ों की वजह से हो रहे रेप, प्रियंका गांधी के बिकिनी वाले बयान पर बोले बीजेपी विधायक

462 0

कर्नाटक में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब बीजेपी के एक विधायक ने विवादित बयान दे दिया है। प्रियंका गांधी के बिकनी वाले बयान पर बीजेपी विधायक ने कहा कि महिलाओं के कपड़ों की वजह से ही रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए लिखा था कि चाहे बिकिनी हो, घूंघट हो या जींस हो या हिजाब हो, ये महिला का अधिकार है कि वह तय करें कि उसे क्या पहनना है। भारतीय संविधान से हमें इसकी गारंटी मिली है, महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।

प्रियंका गांधी के बयान पर कर्नाटक से बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने ट्वीट कर लिखा कि, “बिकनी जैसे शब्द का प्रयोग करना निम्न स्तर का बयान है। कॉलेज में पढ़ते समय बच्चों को पूरे कपड़े पहनने चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण बलात्कार बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुष उत्तेजित होते हैं। यह सही नहीं है, हमारे देश में महिलाओं के लिए सम्मान है।” रेणुकाचार्य होन्नाली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक है और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव भी हैं।

बता दें कि इसके पहले 5 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर छात्राओं के समर्थन में लिखा था कि छात्रों के हिजाब को उनकी शिक्षा में आड़े आने देकर हम भारत की बेटियों का भविष्य लूट रहे हैं। मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं,वह भेद नहीं करती।

बता दें कि हिजाब विवाद को देखते हुए कर्नाटक में शुक्रवार तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सभी से सहयोग मांगा है। वहीं कांग्रेस के कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी ट्वीट कर मांग की थी कि कर्नाटक में अगले 1 हफ्ते तक सभी प्रभावित संस्थानों को बंद कर देना चाहिए और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहनी चाहिए।

बता दें कि बजट सत्र के दौरान भी कांग्रेस के कर्नाटक से सांसद टीएन प्रतापन ने इस विषय को संसद में उठाया था। उन्होंने उदाहरण दिया था कि जैसे हिंदू महिलाओं के लिए मंगलसूत्र, ईसाइयों के लिए क्रॉस और सिखों के लिए पकड़ी है ,वैसे ही मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ी, ऐश्वर्या राय को ईडी ने किया तलब

Posted by - December 20, 2021 0
नई दिल्ली : पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर चोरी मामले में प्रवर्तन…

पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक- स्मृति ईरानी ने कहा- कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे

Posted by - January 5, 2022 0
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हमें पता है…

चंद्रमा के सतह पर लैंडिंग के लिए Chandrayaan-3 तैयार, लैंडिंग प्लान में 80 फीसदी किया गया बदलाव

Posted by - August 23, 2023 0
देश का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। बस चंद घंटों बाद भारत रचेगा इतिहास।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *