हैदराबाद में बीच सड़क पर महिला को कर दिया निर्वस्त्र, पॉलिथीन ओढ़कर बचाई इज्जत

106 0

मणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ। इस बीच तेलंगाना के हैदराबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला से बीच सड़क पर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक व्यक्ति ने सरेआम महिला के कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। आपको यह जानकर हैरानी है कि आरोपी की मां पास खड़े तमाशा देखती रही। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो पर यूजर्स नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

सड़क पर कपड़े फाड़ दिया निर्वस्त्र

यह शर्मनाक घटना हैदराबाद के जवाहर नगर इलाके की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता रविवार रात कपड़े की दुकान से घर वापस लौट रही थी। उस समय रात आठ बजे थे। इसी दौरान आऱोपी आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला ने गलत तरीके से छूने का विरोध किया। लेकिन आरोपी नहीं माना वह लगातार महिला के साथ अभद्रता करता रहा।

पीड़िता ने पॉलिथीन ओढ़कर बचाई इज्जत

इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। सड़क से गुजर रही महिलाएं आगे आईं। महिलाओं ने घेरा बनाते हुए उसे नीली प्लास्टिक की शीट से ढका और मदद की। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की मां महिला से बदसलूकी करने में अपने बेट का साथ दे रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी की मां वहीं पर मौजूद थी। लेकिन, वह चुपचाप खड़ी रही और अपने बेटे को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 354 (बी), 323, 506 आर/डब्ल्यू 34, (शील भंग करना, आपराधिक हमला और धमकी, और एक सामान्य कारण के लिए आपराधिक इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अपने बेटे को रोकने में विफल रहने के लिए मां पर भी दोष लगाया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

PM मोदी ने ISRO से किए तीन बड़े एलान-तिरंगा, शिवशक्ति और नेशनल अंतरिक्ष दिवस

Posted by - August 26, 2023 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और चंद्रयान…

हड़ताल, बंद, दंगा और विरोध प्रदर्शन के दौरान संपत्ति नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से होगी, योगी सरकार में पास हुआ विधेयक

Posted by - September 23, 2022 0
यूपी विधानसभा ने उत्तर प्रदेश रिकवरी ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी एक्ट 2020 में संशोधन करते हुए गुरुवार…

बृजभूषण सिंह को पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस ने दी क्लीन चिट, दाखिल की 1000 पन्नों की चार्जशीट

Posted by - June 15, 2023 0
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की यौन उत्पीड़न…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *