ऋषिकेश में गंगा का रौद्र रूप, राम झूला का तार टूटा, आवाजाही बंद

106 0

मानसून ख़त्म होने के बाद भी हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का तांडव रुक नहीं रहा है। जिस वजह से उत्तराखंड में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। बड़ी संख्या में लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। ऋषिकेश में जो भी पर्यटक घूमने या गंगा स्नान करने के लिए पहुंचता है, वो राम और लक्षमण झूला दोनों पर जरुर आते हैं। लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण जो कटाव हुआ है उसके चलते राम झूला का सहायक तार टूट गया है। जिसके बाद से राम झूला पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ऋषिकेश का ये राम झूला यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है, लेकिन पुल पर वाहनों और लोगों की आवाजाही रोके जाने के बाद अब लोग अब जलस्तर में कमी का इंतजार कर रहे हैं जिससे टूटे हुए तार को ठीक किया जा सके।

रात के वक्त इस पुल की सुंदरता और बढ़ जाती है

हर मौसम में उत्तराखंड में पर्यटकों का तांता लगा रहा है। बड़ी संक्या में लोग यहां गंगा स्नान करने आते हैं। इसी दौरान ऋषिकेश में जो भी पर्यटक घूमने पहुंचता है, वो यहां बने राम और लक्ष्मण झूले पर जरुर आता है। हर कोई पर्यटक दोनों पुलों पर जाना चाहता है, खासकर रात के वक्त, क्योंकि इस वक्त पुल की सुंदरता और भी ज्यादा देखने लायक हो जाति है। इसलिए ज्यादातर पर्यटक राम झूला पल पर घूमने फिरने के लिए जाते हैं। लेकिन अब इस पुल में थोड़ी दरार आ गई है, जिसके चलते पर्यटक कुछ दिन तक राम झूला पुल पर नहीं घूम सकेंगे।

उत्तराखंड में 10 की मौत

उत्तराखंड से भी लगातार बादल फटने और भूस्खलन की ख़बरें आ रहीं है। यहां भी बारिश जमकर तबाही मचा रही है। इसके चलते यहां 10 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी तरफ मदमहेश्वर धाम में भारी बारिश के कारण पुल बहन गई। वहां 293 लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाए गए लोगों में ज्यादातर श्रद्धालु हैं। सभी 293 लोगों को ‘रोप रिवर क्रासिंग मेथड’ तथा हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हिमाचल में 4 दिन में 74 लोगों की गई जान

लगातार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। अब तक यहां बाढ़ के कारण 10 हजार की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। जबकि बारिश के कारण पिछले तीन दिनों में कम से कम 74 लोगों की जान जा चुकी है और 13 लोग की कोई खोजखबर नहीं है, उन्हें ढूंढा जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के काम को बड़ी चुनौती करार दिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भारत विरोधी कंटेंट चलाने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ होगा एक्शन- अनुराग ठाकुर

Posted by - January 19, 2022 0
भारत सरकार देश विरोधियों के खिलाफ न केवल जमीनी स्तर पर बल्कि डिजिटल स्तर पर भी एक्शन लेने में कोई…

सीजफायर का पालन नहीं कर रही रूसी सेना, मारियोपोल में लगातार कर रहा गोलीबारी- यूक्रेन का दावा

Posted by - March 5, 2022 0
संकटग्रस्त यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस की सेना सीजफायर का सही से पालन नहीं कर रही है। वह…

7 बीघा जमीन के लिए भाई-भाभी के 16 टुकड़े, तालाब में धोए हाथ, फिर कसाई के घर सोया

Posted by - February 1, 2023 0
उत्तर प्रदेश में लगातार क्राइम बढ़ता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में एटा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *