भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को झटका, कद्दावर नेता मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल

139 0

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को करारा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के नेता मनप्रीत सिंह बादल (Manpreet badal) बुधवार (18 जनवरी, 2023) को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। मनप्रीत सिंह बादल पंजाब की कांग्रेस सरकार में वित मंत्री भी रह चुके है। उन्होंने आज ही कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

मनप्रीत ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था। राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के तत्काल बाद पूर्व कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो गए। वह पंजाब की कांग्रेस सरकार मे वित मंत्री रह चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल सरकार में भी वह वित्त मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

योगी का नाम लेते ही अपराधियों का दिल धड़कने लगता है – राजनाथ सिंह

Posted by - September 25, 2021 0
महराजगंज: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका…

दिल्ली हिंसा मामले में सोनू चिकना को रोहिणी कोर्ट में किया गया पेश

Posted by - April 19, 2022 0
दिल्ली की जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गिरफ्तार सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस (Sonu Chikna) को रोहिणी कोर्ट में पेश…

करनाल में खत्म हुआ किसानों का धरना, छुट्टी पर रहेंगे SDM- होगी न्यायिक जांच, मृतक किसान के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी

Posted by - September 11, 2021 0
हरियाणा के करनाल में किसानों और प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म हो गया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *