IPL Auction: 23 साल के ईशान किशन की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI ने इतने करोड़ में खरीदा

321 0

‘IPL 2022 Auction: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान 23 साल के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इतिहास रच दिया है। ईशान किशन युवराज सिंह के बाद आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को खरीदने के लिए 15 करोड़ 25 लाख रुपए की रकम चुकाई। इससे पहले आज तक कभी भी मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन टेबल पर इतने मंहगे प्राइज पर किसी भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा था। ईशान किशन की बेस प्राइज 2 करोड़ थी उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस के अलवा गुजरात की टीम भी काफी आतुर दिखी।

ईशान किशन की बोली जब 10 करोड़ के पार पहुंच गई तब गुजरात की टीम ने उनका पीछा छोड़ा वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इस युवा विकेटकीपर को खरीदने के लिए पैसे लुटाते हुए नजर आई थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम ने हार नहीं मानी और 15 करोड़ से ज्यादा की रकम चुकाकर ईशान किशन को अपने स्कवॉड में शामिल कर लिया।
ईशान किशन के अलावा युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में केकेआर ने अपने स्कवॉड में शामिल किया। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। वहीं आर अश्विन को 5 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा।
यह भी पढ़ें

ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, अंबाति राडयू जहां एक बार फिर से सीएसके के साथ जुड़ गए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स की टीम ने 9 करोड़ 25 लाख रूपए में अपने साथ शामिल किया। लखनऊ की टीम ने क्विंटन डी कॉक को 6.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। बता दें कि नीलामी से एक दिन पहले बीसीसीआई ने सूची में 10 खिलाड़ियों को और शामिल करके सभी को हौरान किया था। इस नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 600 है जो पहले 590 थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Tokyo Paralympics : भारत की भाविना पटेल ने रचा इतिहास, चाइना को हराकर टेबल टेनिस के फाइनल में बनाई जगह 

Posted by - August 28, 2021 0
खेल : Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत की भाविना पटेल टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंच गई…

हॉकी: टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रूपिंदर पाल और बीरेंद्र लाकड़ा ने किया संन्यास का ऐलान

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *