IPL Auction 2022 : जानिए, नीलामी में कौन कितने में बिका? इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

313 0

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए शनिवार को मेगा ऑक्शन का आगाज हो गया है। दो दिन तक चलने वाली नीलामी का आज पहला दिन है। पहले दिन 160 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगने की उम्मीद है। ऑक्शन पूल में कुल 600 खिलाड़ी (229 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय), 364 अनकैप्ड (घरेलू), सात आईसीसी एसोसिएट देशों से) शामिल हैं।

बेस प्राइस के आठ स्लैब- दो करोड़ रुपये, डेढ़ करोड़ रुपये, एक करोड़ रुपये, 75 लाख रुपये, 50 लाख रुपये, 40 लाख रुपये, 30 लाख रुपये, 20 लाख रुपये हैं। एक फ्रेंचाइजी न्यूनतम 18 जबकि अधिकतम 25 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ सकती है। आइए जानते हैं कि नीलामी में अब तक कौन-सा खिलाड़ी कितने में बिका और किसे खरीदार नहीं मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स:  रॉबिन उथप्पा (2 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), ड्वेन ब्रावो (4.4 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़),

रिटेन प्लेयर्स: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़) और ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)।

मुंबई इंडियंस

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स:

रिटेन प्लेयर्स: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)।

कोलकाता नाइट राइडर्स

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स: पैट कमिंस (7.25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), श्रेयस अय्यर (12..25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), नीतीश राणा (8 करोड़- बेस प्राइस 1 करोड़),

रिटेन प्लेयर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़) और सुनील नरेन (6 करोड़)।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स: फाफ डुप्लेसिस (7 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), हर्षल पटेल (10.75 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़),

रिटेन प्लेयर्स: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़)।

दिल्ली कैपिटल्स

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स: डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़)

रिटेन प्लेयर्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़) और एनरिक नॉर्खिया (6.5 करोड़)।

राजस्थान रॉयल्स

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स: रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), शिमरोन हेटमायर (8.5 करोड़- बेस प्राइस 1.5 करोड़), देवदत्त पडिक्कल (7.75 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़)

रिटेन प्लेयर्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़) और यशस्वी जायसवाल (8 करोड़)।

पंजाब किंग्स

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स: शिखर धवन (8.25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), कगिसो रबाडा (9.25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़)

रिटेन प्लेयर्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़)।

सनराइजर्स हैदराबाद

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स:

रिटेन प्लेयर्स: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़) और उमरान मलिक (4करोड़)।

लखनऊ सुपर जायंट्स

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स: क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), मनीष पांडे (4.6 करोड़- बेस प्राइस 1 करोड़), जेसन होल्डर (8.75 करोड़- बेस प्राइस 1.5 करोड़), दीपक  हु़ड्डा (5.75 करोड़- बेस प्राइस 75 लाख),

रिटेन प्लेयर्स: केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़) और रवि बिश्नोई (4 करोड़)।

गुजरात टाइटंस

अब तक खरीदे गए प्लेयर्स: मोहम्मद शमी (6..25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), जेसन (2 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़)

रिटेन प्लेयर्स: हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़) और शुभमन गिल (8 करोड़)।

इस खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

डेविड मिलर (1 करोड़ बेस प्राइस), सुरेश रैना (बेस प्राइस 2 करोड़), स्टीव स्मिथ (बेस प्राइस 2 करोड़), शाकिब अल हसन (बेस प्राइस 2 करोड़)

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हार के साथ खत्म हुआ सानिया मिर्जा का टेनिस करियर, 20 साल में जीते 6 ग्रैंडस्लैम

Posted by - February 22, 2023 0
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने आखिरकार संन्यास ले लिया है। आखिरी डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप में महिला डबल्स…

आईपीएल 2022 में दो नई टीमें खेलेगी, लगी बोली, अडाणी और गोयनका ग्रुप रेस में सबसे आगे

Posted by - October 25, 2021 0
आईपीएल 2022 में आठ टीमों के अलावा दो नई टीमें भी खेलती हुई दिखाई देंगी। इसके लिए बोली प्रक्रिया आज…

देखें वीडियो :-15 तारीख से होगा धनबाद में क्रिकेट 🏏का रोमांच.रेलवे स्टेडियम के मैदान में पत्रकार दिखाएंगे अपने खेल का हुनर

Posted by - December 12, 2021 0
धनबाद। धनबाद प्रेस क्लब की ओर से मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2021-22 की तैयारियां पूरे जोरों पर है। टूर्नामेंट को…

क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव का हुआ समापन ,मेजर ध्यानचंद सर्वोउत्कृष्ठ खिलाड़ी अवार्ड की विजेता बनी पलक परमा

Posted by - September 19, 2021 0
क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव 2021 का समापन समारोह का आयोजन राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के कलावती सभागार में किया गया।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *