इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मेगा ऑक्शन बीच में ही रुक गया है। ऑक्शनियर ह्यूज एडमीड्स बीच मंच पर ही नीलामी के दौरान गिर गए। उनको क्या हुआ, अभी उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है।
अभी तक की बोली में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे 12.25 करोड़ में केकेआर के साथ जुड़े हैं। नीलामी में सबसे पहले आज शिखर धवन की बोली लगी। उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। दूसरी नंबर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।
बता दें नीलामी में भारत समेत दुनिया के कई क्रिकेटर्स की दस फ्रैंचाइजीस की नजरें हैं। नीलामी से एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सूची में 10 खिलाड़ियों को और शामिल किया। अब नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 590 से बढ़कर 600 हो गई है