नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय

109 0

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। पिछली बार उन्हें पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था लेकिन एक साल बाद नीरज मेडल का रंग बदलकर उसे सुनहरा करके इतिहास रचने में सफल रहे। पिछली बार 88.13 मीटर की दूरी के साथ उन्हें सिल्वर मिला था। इस बार 88.17 मीटर की दूरी नीरच को वर्ल्ड चैंपियन का खिताब दिलाने के लिए पर्याप्त साबित हुई।

फाउल के साथ की शुरुआत, दूसरे प्रयास में पहुंचे टॉप पर
नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत फाउल के साथ की। लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने 88.17 मीटर दूरी तक भाला फेंका और लीडरबोर्ड में पहला स्थान हासिल कर लिया। अपने तीसरे प्रयास में नीरज 86.32 मीटर की दूरी हासिल कर सके। दूसरा प्रयास ही उन्हें पहले पायदान पर बनाए रखने के लिए काफी था। चौथे प्रयास में नीरज 84.64 मीटर की दूरी हासिल कर सके। पांचवें प्रयास में 87.73 और छठे प्रयास में 83.98 मीटर तक भाला फेंक सके। नीरज ने भले ही गोल्ड मेडल अपने नाम किया लेकिन वो क्वालीफिकेशन राउंड की 88.77 मीटर की दूरी को पार नहीं कर सके। ये उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। नीरज ने गोल्ड, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर(87.82 मीटर) के साथ सिल्वर मेडल और चेक रिपब्लिक के वैडलेच (86.67 मीटर) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

2016 में बने थे जूनियर वर्ल्ड चैंपियन ओलंपिक चैंपियन
नीरज चोपड़ा ने साल 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके बाद वो टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने में सफल रहे। ओलंपिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहे। नदीम अपने आखिरी प्रयास में 81.86 मीटर तक भाला फेंक सके। इसी के साथ ही नीरज चोपड़ा का गोल्ड पक्का हो गया। नदीम ने पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था।
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता सिल्वर
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 74.80 मीटर के साथ शुरुआत की। दूसरे प्रयास में वो 82.81 मीटर तक पहुंचे लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 87.82 मीटर की दूरी हासिल करके दूसरे स्थान पर पहुंच गए। चौथे प्रयास में अरशद 87.15 मीटर दूर ही भाला पहुंचा सके लेकिन अपना सिल्वर मेडल उन्होंने बरकरार रखा। पांचवें प्रयास में अरशद फाउल कर बैठे। नीरज ने पिछले साल जीता था सिल्वरसाल 2022 अमेरिका में यूजीन (ओरेगॉन) में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा को 88.13 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में वो एक साल बाद रजत पदक को गोल्ड में तब्दील करने में सफल रहे।

सीजन बेस्ट के साथ किया था फाइनल के लिए क्वालीफाई
88.77 मीटर लंबे थ्रो के साथ शुरुआत की और वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह उनका मौजूदा सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। ऐसा रहा किशोर जेना और डीपी मनु का हालभारत के किशोर जेना ने 75.70 मीटर के साथ शुरुआत की। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 82.82 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। जेना चौथे प्रयास में 80.19 मीटर तक भाला फेंक सके।पांचवें प्रयास में उन्होंने 84.77 की दूरी हासिल की और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड कायम किया। वही डीपी मनु ने पहले प्रयास में 78.74 मीटर तक भाला फेंका। उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा। लेकिन तीसरे प्रयास में 83.72 मीटर की दूरी हासिल करके वो पांचवें स्थान पर पहुंच गए। चौथा प्रयास भी उनका फाउल रहा। पांचवें प्रयास में मनु 83.48 मीटर दूर भाला फेंक सके।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Team India का बड़ा धमाका: ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट में छीना सिंहासन, अब तीनों फॉर्मेट में भारत No.1

Posted by - February 15, 2023 0
भारतीय क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी…

पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने दिलाया देश को गोल्ड, अब बैडमिंटन में मेन्स डबल्स पर निगाहें

Posted by - August 8, 2022 0
बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारतीय शटलरों ने शानदार प्रदर्शन किया। वुमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु ने औप…

IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद एमएस धोनी ने संन्‍यास को लेकर किया बड़ा ऐलान

Posted by - May 30, 2023 0
आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने इतिहास रच दिया…

महिला पहलवान को लेकर बृजभूषण के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, अटकलों का बाजार गर्म

Posted by - June 9, 2023 0
भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण की चल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *