गिरिराज के गढ़ में कांग्रेस की जीत, जानिए कौन हैं राजीव कुमार जिन्होंने बचाई ‘पंजे’ की लाज

225 0

बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजों में एनडीए विपक्षी दलों पर भारी पड़ी है। गुरुवार को आए नतीजों में 24 सीटों में एनडीए ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा 8, उसकी सहयोगी जदयू 4 और राजद को 6 सीटें मिलीं हैं। वहीं एक बेगूसराय-खगडिय़ा क्षेत्र की सीट काफी चर्चा में है। दरअसल इस क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है।

बता दें कि बेगूसराय भाजपा सांसद गिरिराज सिंह का गढ़ कहा जाता है। ऐसे में मौजूदा भाजपा एमएलसी को हराकर कांग्रेस के राजीव कुमार ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। राजीव कुमार को दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद विजेता घोषित किया गया। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार रजनीश कुमार को हराया।

वहीं इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के मनोहर यादव तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि रजनीश कुमार पिछले दो बार से लगातार इस सीट से एमएलसी चुने गये थे लेकिन इस बार उन्हें राजीव कुमार ने मात दे दी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा उम्मीदवार रजनीश सिंह के बीच तालमेल बेहतर नहीं था।

राजीव कुमार पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह उर्फ आरएन सिंह के बड़े बेटे हैं। आरए सिंह बिहार में जाना पहचाना नाम है। वो परबत्ता विधानसभा से पांच बार विधायक रहे हैं। राजीव कुमार ने 12 साल के बाद इस क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराया है। 17 फरवरी 1968 को जन्में राजीव कुमार ने दार्जिल‍िंग के माउंट हरमन स्कूल से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज से लॉ की शिक्षा ली। बाद में उन्होंने कारोबार के क्षेत्र में भी नाम कमाया। राजीव कुमार का व्यवसाय रांची में भी है। राजीव कुमार के दो पुत्र डा. निखिल कुमार और अमन कुमार है। उनकी पत्नी का नाम वीणा कुमारी है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक शिक्षा ली है।

कांग्रेस उम्मीदवार राजीव कुमार ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता, भाई संजीव के अलावा खगडिय़ा और बेगूसराय के जनप्रतिनिधियों को दिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

SBI की रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा, कच्चा तेल $100 डॉलर के पार जाने से 1 फीसदी बढ़ सकती है मंहगाई

Posted by - February 26, 2022 0
रूस और यूक्रेन में युद्ध के बाद दुनिया में कच्चा तेल की कीमत तेजी से ऊपर गई है। जिससे भारत…

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से हाल बेहाल, नोएडा में स्कूल बंद, मणिपुर में महसूस हुए भूकंप के झटके

Posted by - September 23, 2022 0
दिल्ली और एनसीआर में लगातार बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां दिल्ली…

Bihar : औरंगाबाद के दाउदनगर में 2 युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, 1 की मौके पर हुई मौत, बदमाश फरार

Posted by - January 22, 2022 0
बिहार (Bihar) के औरंगाबाद जिले में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नानू बीघा बालू घाट पर देर रात अपराधियों ने लूटपाट…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *