राहुल गांधी को मिला बहन का साथ, पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी

301 0

अभी तक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से दूर रहने वाले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी इसमें शामिल हो गई हैं। भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस मार्च में शामिल होने के लिए बुधवार को ही प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मध्यप्रदेश पहुंच गईं थीं।

गुरुवार सुबह जब भारत जोड़ो यात्रा आरंभ हुई तो प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा इसमें शामिल हुए। इस यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ-साथ सचिन पायलट भी गुरुवार को नजर आए। कांग्रेस ने प्रियंका और राहुल गांधी को लेकर एक फोटो भी ट्वीट भी किया है, इस फोटो में दोनों भाई बहन साथ दिख रहे हैं। कांग्रेस ने लिखा है- “मजबूत होंगे कदम, जब मिलकर चलेंगे हम। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलाने पहुंची प्रियंका गांधी।”

बुधवार को राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने भाजपा पर 2018 के राज्य चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए विधायकों को रिश्वत देने का आरोप लगाया। उन्होंने बुरहानपुर में कहा- “हम मध्य प्रदेश में चुनाव जीत गए, लेकिन उन्होंने 20-25 भ्रष्ट विधायकों को करोड़ों रुपये दिए और उन्हें खरीद लिया।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सभी लोकतांत्रिक रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के तीन लक्ष्य हैं- “सबसे पहले, यह नफरत, हिंसा और भय के खिलाफ है, जो भारत में फैलाया जा रहा है। दूसरा, यह बेरोजगारी के खिलाफ है और तीसरा, यह महंगाई के खिलाफ है।”

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तेजस्वी यादव को CBI का दूसरी बार समन, पर पत्नी के खराब स्वास्थ्य की वजह से नहीं हुए पेश

Posted by - March 11, 2023 0
बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के करीब 15 स्थानों पर छापे मारने…

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना की ताकत बढ़ी

Posted by - January 11, 2022 0
भारतीय नौसेना के सूत्र के मुताबिक भारत ने आज पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना के विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम से ब्रह्मोस…

पोखरण फायरिंग रेंज में युवक की मौत, सेना के 6 जवानों पर हत्या का मामला दर्ज

Posted by - August 3, 2022 0
राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण फायरिंग रेंज में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया…

फाइनल डीबूस्टिंग के बाद चांद के बेहद करीब विक्रम लैंडर, चंद्रयान 3 ने भेजीं अद्भुत तस्वीरें

Posted by - August 21, 2023 0
चांद्र की ओर कूच कर चुका भारत अब इतिहास रचने से कुछ घंटे दूर है। चंद्रयान 3 ने रविवार को…

चारा घोटाला के डोरंडा केस में लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना भी

Posted by - February 21, 2022 0
चारा घोटाला  (Fodder Scam) के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी में बिहार के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *