महंगाई की एक और मार: LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम

103 0

आम आदमी में एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस स‍िलेंडर की कीमत में बदलाव करती है। 1 जून को कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में 83 रुपए की कटौती की थी। लेक‍िन इस बार तेल कंपन‍ियों ने 4 जुलाई को गैस स‍िलेंडर की कीमत में इजाफा कर दिया है। इस बार ऑयल मार्केट‍िंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट 7 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा द‍िया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब देने होंगे इतने रुपए

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज मंगलवार को कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करते हुए बड़ा झटका दिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपए से बढ़कर 1,780 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।

चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,937 रुपए से बढ़कर 1,944 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,875.50 रुपए से बढ़कर 1,882.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1725 रुपए से बढ़कर 1732 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

दिल्ली में जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए है।
वहीं मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपए है।
वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1118.50 रुपए है।
जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपए है।
बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

दो महीने से हो रहा था सस्ता

आपको बता दें कि पिछले दो महीनों से लगातार कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। 1 जून 2023 को सिलेंडर 83.5 रुपए सस्ता कर दिया गया था, जबकि इससे पहले 1 मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 172 रुपये की कटौती की गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

असम पहुंचे एकनाथ शिंदे, किया दो तिहाई विधायक साथ होने का दावा

Posted by - June 22, 2022 0
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ गुजरात के सूरत से असम…

यूक्रेन की राजधानी की तरफ बढ़ रहा 64 किलोमीटर लंबा रूसी सेना का काफिला

Posted by - March 1, 2022 0
रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों की वार्ता के बीच राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर…

3 बजे तक कुल 48.24 फीसदी मतदान, बुजुर्ग साइकिल पर दे रहा था वोट, कर्मचारियों ने दबवा दिया कमल का बटन

Posted by - February 10, 2022 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक कुल 48.24 फीसदी मतदान…

बस स्टैंड पर बम होने की सूचना मिलने से मचा पुलिस-प्रशासन में हडक़ंप, झूठी निकली खबर  

Posted by - November 29, 2021 0
धौलपुर . स्थानीय बस स्टैंड पर सोमवार सुबह बम होने की सूचना मिलने से पुलिस-प्रशासन में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *