झरिया मे विहिप का उग्र प्रदर्शन, राजस्थान सरकार का पुतला फूंका

216 0

झरिया: झरिया चार नंबर मेन रोड मे साम लगभग पांच बजे राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के गहलोत सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन से पहले विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा झरिया के कतरास मोड़ से रैली निकाली गई लक्षमानिया मोड़ बाटा मोड़ होते हुए झरिया चार नंबर मेन रोड पोहच जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर सख्त करवाई की मांग की गई।

 पुर्व पार्षद शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि कहा कि देश मे योजनापूर्वक हिन्दूओं की हत्या की जा रही हैं। जिसके चलते समाज में दहशत फैलाने का कार्य किया जा रहा है। विहिप और बजरंग दल ने हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।
इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश का हिन्दू समाज इन हमलों से आहत एवं आक्रोशित है। जिससे जेहादियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। विहिप कार्यकताओं के द्वारा मांग की गई कि कट्टरपंथी जेहादियों को सख्त सजा दी जाए और राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस प्रदर्शन मे मुख्य रूप से लल्लू झा, विवेक अग्रवाल, कौशल वर्मा, राजेश रावत, रंजीत पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जोरापोखर मे बड़ा हादसा- तेज रफ्तार हाइवा की चपेट मे आने से कार समेत तीन बाइक क्षतिग्रस्त

Posted by - May 29, 2022 0
झरिया: जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा 4 नम्बर मे शनिवार देर रात कोयला लोड हाईवा अनियंत्रित होकर एक घर में…

28 मुखिया और 548 वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला बक्से में बंद, 72.5 प्रतिशत के करीब मतदान

Posted by - May 14, 2022 0
तोपचांची। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण के चुनाव में तोपचांची प्रखंड में मतदाताओं ने जमकर किया अपने मताधिकार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *