धनबाद: वृंदावन की सुप्रसिद्ध संत कथा व्यास परम पूज्या कृष्णप्रिया का आगमन मंगलवार को धनबाद में हुआ। कृष्णप्रिया धनबाद के शक्ति मंदिर में 3 से 9 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा से धनबाद को कृष्णमय करेंगी । आगमन पर धनबाद स्टेशन पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
आयोजन पदाधिकारियों ने उनको शॉल ओढ़ाकर और पुष्प माला के साथ स्वागत व सम्मान किया। 3 से 9 अगस्त दोपहर 3:30 से सायं 6:30 बजे तक भगवत कथा परम पूज्या कृष्णप्रिया जी मुखबिंदु से प्रस्तुत किया जाएगा। youtube चैनल व फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव कथा से भी जुड़ सकते हैं।
बता दे कि मात्र 6 वर्ष की आयु से भगवत नाम का प्रचार प्रसार कर रहीं कृष्णप्रिया जी का जन्म वृंदावन में हुआ और बाल्यकाल से ही बांके बिहारी जी एवं गुरु की कृपा होने के कारण भक्ति मार्ग में आगे बढ़ती गयी। आज देश विदेश में 400 से भी अधिक सफल कथायें कर चुकीं है और लाखों लोगों को भक्ति से जोड़ चुकीं हैं।
उनके द्वारा “चैन बिहारी आश्रय फाउंडेशन” का संचालन किया जा रहा है जो मुख्यतः गौसेवा को समर्पित हैं। भारतीय संस्कृति की धरोहर मानने वाली कृष्णप्रिया जी 200 से अधिक लाचार, बीमार गौवंशो की सेवा कर रहीं हैं।