बाघमारा। दिनों पहले लोयाबाद दुर्गा मंडप का पुनः निर्माण एवं विभिन्न समस्याओं से झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन को कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह ने अगवत कराया था।
जिसमें मंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए लोयाबाद में स्थित दुर्गा मंडप का निरीक्षण किया एवं सभी लोगों को आश्वास करते हुए कहा कि दुर्गा मंडप का पुनः भव्य रूप से निर्माण किया जाएगा।
ग्रामीणों ने श्री सिंह का धन्यवाद किया।मौके पर ,रमेश सिंह,बालेश्वर पाठक,सुदर्शन चौहान, प्रीतम रवानी,आलम अंसारी,शहजादा हुसैन एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।