हजारीबाग पुलिस ने 150 किलो गांजे के साथ चार लोगों को दबोचा

545 0

हजारीबाग जिले की पुलिस 30 पैकेट में कुल 150 किलो गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नशे का सामान विशाखापट्‌टनम से लाकर झारखंड के रास्ते बिहार पहुंचाने की तैयारी थी। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली की पंजाब नंबर के टैंकर में मादक पदार्थ छिपाकर सड़क मार्ग के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है।

इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर, अंचलाधिकारी बरही अरविद देवाशीर्ष की ओर से धमना मोड बाईपास के पास वाहन जांच किया गया। इसमें टैंकर में रखा सामान बरामद कर लिया गया। इसमें मामले में टैंकर, गांजे की बड़ी खेप सहित दो मोबाइल जब्त किया गया है। इस पूरे गिरोह में उत्तर प्रदेश, बिहार व पंजाब से ताल्लुक रखने वाले लोगों की संलिप्पता पाई गई है।

गांजे की तस्करी करने के आरोप में सतीश कुमार, पटना, बिहार, धर्मासिंह गोंड, चंदौली, उत्तर प्रदेश, राहुल तिवारी, अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश तथा मो राजा आलम पटना बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। धर्म सिंह गोड वर्तमान में पंजाब के बरनाला में रह रहा था। पूछताछ में इस धंधे में संलिप्त पूरे रैकेट का खुलासा हुआ है। यह नेटवर्क देश के कई राज्यों में काम कर रहा है। पुलिस से बचने के लिए यह लोग लगातार तस्करी के नए-नए तरीके अपनाते आ रहे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रोजेदारों के लिए पैरा मटियाना में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

Posted by - April 26, 2022 0
सोनो प्रखंड के पैरामटियाना पंचायत के बजराडीह गांव में, रमजान के पवित्र महीने में आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने…

प्रेस क्लब हजारीबाग प्रखंड इकाई बरही का चुनाव संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष

Posted by - August 20, 2023 0
प्रेस क्लब हजारीबाग प्रखंड इकाई बरही का चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीपीओ बरही नाजिर…

नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया ने खाई कसम, कहा पापा जब तक नहीं जीतेंगे नहीं करूंगी शादी

Posted by - February 11, 2022 0
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया…

पाकिस्तानः इस्लामाबाद में UNICEF अधिकारी के साथ रेप, सुरक्षा में तैनात गार्ड ने ही की दरिंदगी

Posted by - June 9, 2022 0
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां यूनिसेफ की एक अधिकारी के साथ…

शिबू सोरेन आवास के बाहर गैंगवार में कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया

Posted by - January 27, 2022 0
रांची के लालपुर थाना स्थित शिबू सोरेन आवास के बाहर गैंगवार में रांची का कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *