बड़कागांव। अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज बड़कागांव प्रखंड इकाई की बैठक पंकरी बरवाडीह गांव स्थित भोक्ता स्थान सूर्य मंदिर के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष जगत नंदन प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। बैठक में 19 सितंबर को हजारीबाग अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि हजारीबाग के सम्मान समारोह में बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड से समाज के लोगों का अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी रहेगी। वहीं प्रखंड स्तर पर समाज को मजबूती एवं विस्तार को लेकर लोगों ने अपनी अपनी राय रखी। ज्ञात हो कि हजारीबाग जिला कमेटी के सदस्यों, जिले के सभी प्रखंड के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रति योगदान देने वाले प्रबुद्ध लोगों का प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
बैठक में हजारीबाग जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ इंदर बाबू, जिला कोषाध्यक्ष अजय साहू, बरही अनुमंडलीय अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख सीताराम साहू, महेश प्रसाद साहू, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष जगनंदन प्रसाद गुप्ता, सचिव कैलाश साव, कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साव, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।